Netanyahu Health Update: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) की सेहत को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं जिनमें इस बात का भी जिक्र था कि नेतन्याहू को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है. नेतन्याहू की अप्रैल 2024 में राइट इनगुइनल हर्निया की सर्जरी हुई थी जिसके बाद उन्हें यूरिनरी दिक्कतें बताई गई थीं. इस सर्जरी से पहले नेतन्याहू का फुल बॉडी सीटी स्कैन हुआ था जिसमें प्रोस्टेट बढ़ने और छोटे ब्लैडर स्टोन का जिक्र था. अब हर तरफ नेतन्याहू की सेहत को लेकर कहा जा रहा था कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर (Prostate Cancer) हो गया है. इसपर प्रधानमंत्री ऑफिस से स्पष्टीकरण दिया गया है.
क्या सचमुच नेतन्याहू को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने मेडिकल रिपोर्ट्स पब्लिश करते हुए स्पष्ट किया है कि नेतन्याहू को प्रोस्टेट कैंसर नहीं है. नेतन्याहू असल में सर्जरी के बाद से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन हुआ है. इस रिपोर्ट में अन्य मेडिकल कंडीशंस का भी जिक्र किया गया है जिनसे नेतन्याहू गुजर रहे हैं. इस डॉक्यूमेंट को नेतन्याहू के पर्सनल फिजीशियन, इंटरनेशनल मेडिसन एंड हाइपरटेंशन स्पेशलिस्ट और यूरोलॉजिस्ट ने साइन किया है.
प्रोस्टेट कैंसर क्या होता है
प्रोस्टेट का बढ़ना (Enlarged Prostate) और प्रोस्टेट कैंसर दो अलग दिक्कतें हैं. पुरुषों में मूत्राशय के नीचे स्थित होती है प्रोस्टेट ग्रंथि जिसके बढ़ने को एनलार्ज्ड प्रोस्टेट कहा जाता है. प्रोस्टेट ग्रंथि में जब एबनॉर्मल सेल्स पनपने लगती हैं तो इसे प्रोस्टेट कैंसर कहते हैं. पुरुषों में होने वाले सबसे आम कैंसर में प्रोस्टेट कैंसर की गिनती होती है. इस कैंसर का समय रहते पता लग जाए तो इससे बचा जा सकता है.
प्रोस्टेट कैंसर के क्या लक्षण होते हैं
- प्रोस्टेट कैंसर होने पर पेशाब में खून आने लगता है
- बूंद-बूंद करके पेशाब आने लगता है
- बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है
- प्रोस्टेट कैंसर बहुत ज्यादा बढ़ने पर यूरिन की लीकेज हो सकती है
- कमर में और हड्डियों में दर्द रहने लगता है
- बिना कोशिश किए ही वजन कम होने लगता है
- हर समय थकान महसूस होती है
- हाथ-पैरों में कमजोरी महसूस होने लगती है.
यह भी पढ़ें – Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान को क्या हुआ है? इस बीमारी के चलते अस्पताल में हैं भर्ती
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
6 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
10 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
12 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
13 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines