Ayurvedic Remedy For Daily Evening Headache: कई लोगों की शिकायत रहती है कि जब भी वह ऑफिस से आते हैं, या कुछ काम करके फ्री होते हैं, या फिर सफर करते हैं, तो उन्हें सिर में बहुत तेज दर्द होने लगता है. कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि सिरदर्द रोजाना की समस्या बन जाती है और हर रोज व्यक्ति को इस समस्या से जूझना पड़ता है. हालांकि, कई लोग इस दर्द से राहत पाने के लिए दवाओं का भी सेवन करते हैं, ताकि दर्द कम हो जाए, लेकिन रोजाना दवा पर निर्भर रहने पर भी डर का अहसास होता है, ऐसे में आयुर्वेदिक उपाय काफी काम आते हैं. अगर आप भी सिर दर्द की समस्या से परेशान है, तो स्वामी रामदेव का उपाय आपके काफी काम आ सकता है.
यह भी पढ़ें: Cough Problem: गले में जमा रहता है बहुत ज्यादा कफ? स्वामी रामदेव से जानिए इस समस्या
केमिकल वाली दवाओं से दूरी Natural Remedies For Post Work Headache
कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका मानना होता है कि सिरदर्द और अन्य आम समस्याओं के लिए एलोपैथिक दवाएं खाते रहना सही नहीं है, क्योंकि इससे शरीर में अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं. ऐसे में आयुर्वेदिक उपाय सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते है, जो असरदार भी होते हैं. अगर आप भी अपने सिरदर्द की समस्या आयुर्वेदिक उपाय की मदद से दूर करना चाहते हैं, तो स्वामी रामदेव का द्वारा बताया गया उपाय आपके काफी काम आ सकता है. आपको बता दें कि स्वामी रामदेव को न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों से लोग फॉलो करते हैं और उनके द्वारा बताए गए कई उपायों की तारीफ भी करते हैं. आयुर्वेद और योग के ज्ञान के लिए वह मशहूर है, जिसको लेकर वह अपने सोशल मीडिया पर वीडियो भी डालते रहते हैं, इस वीडियो के जरिए वह सिरदर्द की समस्या से राहत पाने का भी आसान इलाज बताते हैं.
रोजाना के सिरदर्द की समस्या से कैसे मिलेगी राहत Swami Ramdev Headache Treatment
स्वामी रामदेव अपने यूट्यूब वीडियो में सिरदर्द की समस्या को लेकर बताते हैं कि जिन लोगों को सिरदर्द रहता है, उनके लिए बादाम का रोगन (मीठे बादाम का तेल) काफी लाभकारी है. वीडियो में वह बताते हैं कि बादाम रोगन सिर पर लगाएं, नाक में डालें और साथ ही, अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें. ऐसा करने से सिरदर्द की समस्या से जल्दी राहत मिल सकता है. इसके अलावा वह बादाम रोगन पीने की भी सलाह देते हैं. बाबा रामदेव बताते हैं कि बादाम रोगन सेहत के लिए काफी लाभकारी है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत देने में मददगार साबित हो सकता है.
देखें वीडियों:
इस बात का भी रखें ख्याल
अगर सिरदर्द की समस्या लगातार बढ़ रही है और रोजाना आपको बहुत परेशान करती है, तो बेहतर रहेगा कि आप डॉक्टर से सलाह लें और जांच कराएं. कई बार किसी गंभीर बीमारी के लक्षण के रूप में भी सिरदर्द की समस्या महसूस हो सकती है.
यह भी पढ़ें: एसिडिटी की परेशानी से राहत पाने के लिए कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट? स्वामी रामदेव ने
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Esophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
5 hrs agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
19 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
20 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
22 hrs ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
22 hrs agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
1 day agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 day agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
1 day agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: SWAMI RAMDEV
First published on:
Know More: Editorial Guidelines