Causes of boredom: हर कोई अपने जीवन को खुशहाल बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करता। लेकिन कई बार आपकी जिंदगी में कई ऐसे मोड़ भी आते हैं जब आपको बोरियत महसूस होने लगती है। ऐसे में न आपको कोई काम अच्छा नहीं लगता है और न ही किसी से घुलने-मिलने का मन करता है।
अगर आप भी ऐसा ही महसूस कर रहे हैं, तो समझ लें कि आप किसी मानसिक रोग के शिकार हो सकते हैं क्योंकि ज्यादा या बार-बार बोर होना मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इससे आपका शरीर कई रोगों का घर बन जाता है। ऐसे में आज हम आपको बोरियत होने की वजह और इसको दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं-
अभी पढ़ें – Healthy Foods For Hair: डाइट में शामिल करें ये हेल्दी नट्स और सीड्स, झड़ते बालों से मिलेगी निजात
बोरियत महसूस होने की वजह
कोई भी इंसान बोरियत तब महसूस करता है जब वो खाली होता है और उसके पास कुछ भी करने को नहीं होता है। कई बार आप एक ही काम को कर-करके बोर हो जाते हैं क्योंकि एक ही काम रोज करने से उसमें आपका इंट्रेस्ट खत्म हने लगता है। इसलिए जब आपके दिमाग के पास कुछ भी करने को नहीं होता है, तो तब आपको बोरियत महसूस हो सकती है।
नई जगह जाएं बोरियत दूर करने के लिए
जब आप घर से काफी दिनों तक नहीं निकलते हैं तो भी आपको बोरिंग होने लगती है। ऐसे में आप अपने माइंड को फ्रेश करने के लिए किसी जगह पर जाकर घूम सकते हैं। इससे आपकी बोरिंग दूर होगी और आपको एक नया माहौल भी मिलेगा। ऐसे में अगर आप अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए जाते हैं, तो ये और अच्छा ऑप्शन है।
कोई गेम दोस्तों के साथ खेलें
यदि आपके पास कुछ भी करने के लिए नहीं है, तो आपका बोर होना स्वाभाविक है। ऐसे में आप अपने फ्रेंड्स के साथ कोई पसंदीदा गेम खेल सकते हैं। जब आपका दिमाग लगातार काम करता रहता है तो आपको थकान भी फील होती है। इसलिए आराम के बाद आप काफी तरोताजा महसूस करते हैं।
इस्तेमाल करें इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स का
अक्सर आपने देखा होगा कि लोगों को इलेक्ट्रिक गैजेट्स बेहद पसंद होते हैं। इसलिए लोग यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कई घंटें बिता देते हैं। इसलिए आप बोरियत को दूर भगाने के लिए किसी पसंदीदा ऐप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
किस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 hr agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
2 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
5 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
5 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
20 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
22 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 day agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines