हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Protein Side Effects: खाली पेट भूलकर भी न पीएं प्रोटीन शेक, वरना सेहत को होंगे गंभीर नुकसान

विज्ञापन
Protein Side Effects

Whey Protein Side Effects: आज के समय में बॉडी बिल्डिंग और मसल्स बनाने के लिए व्हे प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं। इस सप्लीमेंट को दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स में पाए जाने वाले प्रोटीन से तैयार किया जाता है। जो लोग बॉडी बिल्डिंग करते हैं वो व्हे प्रोटीन का सेवन अवश्य करते हैं।

ज्यादातर लोग सुबह खाली पेट जिम करने से पहले व्हे प्रोटीन का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट अधिक मात्रा में प्रोटीन के सेवन से आपके शरीर को बेहद नुकसान पहुंच सकता है। इससे आपको कई हेल्थ और स्किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, तो चलिए जानते हैं खाली पेट व्हे प्रोटीन लेने के नुकसान-

अभी पढ़ें – Papaya Halwa Recipe: पाचन तंत्र को बेहतर बनाएं रखता है पपीते का हलवा, ये रही टेस्टी रेसिपी

विज्ञापन

खाली पेट व्हे प्रोटीन लेने के नुकसान- Whey Protein Side Effects on Empty Stomach in Hindi

स्किन समस्याएं

अगर आप व्हे प्रोटीन का बहुत अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे आपको त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं होने का खतरा बना रहता है। इसमें मुख्य समस्या मुहांसों की है। अगर आप सुबह खाली पेट व्हे प्रोटीन का सेवन करते हैं तो इससे आपकी स्किन पर मुहांसे हो सकते हैं।

किडनी स्टोन

अगर आप सुबह खाली पेट व्हे प्रोटीन का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे आपकी किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। इससे आपकी किड़नी में पथरी होने का खतरा बना रहता है। इसलिए व्हे प्रोटीन का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

विज्ञापन

पाचन की समस्याएं

अगर आप सुबह खाली पेट व्हे प्रोटीन का सेवन करते हैं तो इससे आपको अपच और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इससे बचने के लिए आप सुबह खाली पेट व्हे प्रोटीन का सेवन करने से बचें।

अभी पढ़ें – Reading Habit Health Benefits: किताबे ज्ञान को बढ़ने के साथ ही आपको रखती हैं कई बीमारियों से दूर, जानें कैसे

विज्ञापन

जोड़ों में दर्द

व्हे प्रोटीन में एमिनो एसिड की ज्यादा मात्रा मौजूद होती है। इसलिए अगर आप इसका सेवन सुबह खाली पेट करते हैं तो इससे आपको गठिया रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola