Dizziness Standing Up: बहुत से ऐसे लोग हैं जो खड़े होने पर चक्कर आना महसूस करते हैं. एकदम से सिर घूमने लगता है या फिर आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है. यह दिक्कत क्यों होती है और इससे किस तरह से छुटकारा पाया जा सकता है यह बता रहे हैं डॉ. रोहित गुप्ता. न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है कि खड़े होते ही चक्कर (Khade Hote Hi Chakkar Aana) क्यों आते हैं, किस कमी से ऐसा होता है, इस दिक्कत को दूर करने के लिए क्या करें और डॉक्टर से कब मिलना जरूरी होता है. आप भी सुन लीजिए डॉक्टर की यह सलाह.
यह भी पढ़ें – रोजाना रोटी-सब्जी के साथ खा ली 2 हरी मिर्च तो शरीर में होंगे ये 3 बदलाव, न्यूट्रिशनिस्ट ने किया एक्सप्लेन
खड़े होते ही क्यों आते हैं चक्कर
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहित गुप्ता बताते हैं कि अगर हम बहुत देर तक बैठे या लेटे हुए होते हैं और फिर खड़े होते हैं तो हमारे शरीर को ब्लड प्रेशर एडजस्ट करने में समय लगता है. इस वजह से उठने के बाद अचानक से आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है, चक्कर आते हैं और कई बार कानों में आवाज गूंजने लगती है.
मेडिकल टर्म में इस कंडीशन को ओर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन कहा जाता है. जिन लोगों को अनीमिया होता है, हीमोग्लोबिन कम होता है, जिनका बीपी लो रहता है या जिनके शरीर में पानी की कमी होती है उन लोगों में इस तरह अचानक से चक्कर आने की संभावना ज्यादा होती है.
चक्कर आने की दिक्कत से कैसे बचें
- अगर आपको इस तरह अचानक खड़े होने पर चक्कर आते हैं तो खुद को हाइड्रेटेड रखें
- नमक का सही मात्रा में सेवन करें
- शरीर में आयरन की कमी (Iron Deficiency) ना हो इसके लिए डाइट में आयरन से भरपूर चीजें शामिल करें
- सबसे जरूरी इस बात को ध्यान में रखें कि आपको अचानक से कूदते हुए खड़े नहीं होना है, धीरे-धीरे खड़े हों.
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए
डॉ. रोहित गुप्ता सलाह देते हैं कि ज्यादातर मामलों में अचानक चक्कर आने की समस्या गंभीर नहीं होती है, लेकिन अगर आपको यह रोज-रोज होता है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं. डॉक्टर जांच करके समस्या की जड़ तक जाते हैं और पता लगाते हैं कि इस तरह रोज-रोज चक्कर क्यों आ रहे हैं. हालांकि, ज्यादातर मामलों में दिक्कत आम होती है.
यह भी पढ़ें – सफेद बाल, पिंपल्स और दिनभर थकान… शरीर खुद बताता है किस विटामिन की हो रही है कमी, ऐसे पहचानें संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
56 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines