हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिवाली पर पटाखों से जलने पर टूथपेस्ट लगाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने बताया कैसे ठीक होगी चोट

Firecracker Burns: दिवाली के दौरान अक्सर ही पटाखे से बच्चे या बड़े जल सकते हैं. ऐसे में माइनर बर्न्स को ट्रीट करने का तरीका आप भी जान लीजिए.

विज्ञापन
पटाखों से त्वचा जल जाए तो क्या करना चाहिए, जानिए यहां. Image Credit - Freepik

Diwali 2025: दिवाली रोशनी का त्योहार है. हर घर लाइट से सजा हुआ नजर आता है, तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, सुंदर कपड़े पहने जाते हैं और हर तरफ खुशियों का माहौल होता है. लेकिन, दिवाली पर लोग पटाखे भी खूब फोड़ते हैं. चाहे पटाखों पर कितना ही बैन लगा लिया जाए लेकिन बच्चे या बड़े पटाखों की जिद जरूर करते हैं. ऐसे में पटाखों से जलने की संभावना भी रहती है. अक्सर लोग पटाखे से जलने पर तुरंत टूथपेस्ट (Toothpaste) लगा लेते हैं. लेकिन, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. शिशिर गुप्ता का कहना है कि पटाखों से जलने पर टूथपेस्ट नहीं लगाना चाहिए. जले हिस्से पर टूथपेस्ट लगाया जाए तो इससे घाव बढ़ सकता है, इंफेक्शन हो सकता है और घाव का निशान लग सकता है.

पटाखों से जल जाएं तो क्या करें

डॉक्टर ने बताया कि पटाखों (Firecracker) से अगर त्वचा जल जाए और उसे ट्रीट ना किया जाए तो स्किन बुरी तरह डैमेज हो सकती है. पटाखों से स्किन डायरेक्ट कोंटेक्ट में आती है तो इससे छाले पड़ सकते हैं और स्किन उतरने की दिक्कत होती है. वहीं, पटाखों से निकलने वाला धुआं स्किन को सुजा सकता है. इस सूजन से स्किन लाल नजर आती है, इरिटेशन होती है और दर्द महसूस होने लगता है. ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखकर पटाखों से जली त्वचा (Firecracker Burns) को ट्रीट किया जा सकता है.

  • पटाखों से त्वचा जल जाए तो एंटीसेप्टिक क्रीम या एंटीबैक्टीरियल क्रीम का इस्तेमाल करें.
  • अगर आंखों में धुएं के कारण इरिटेशन या जलन होने लगे तो साफ पानी से आंखों को धोएं. कई लोग घर पर बना घी या फिर शहद भी आंखों पर लगा लेते हैं. डॉक्टर का कहना है कि आंखों पर घी या शहद बिल्कुल ना लगाएं.
  • एंटी-एलर्जिक ल्यूब्रिकेंट आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें.
  • पटाखे जलाते हुए आंखों को ढकने के लिए प्रोटेक्टिव ग्लासेस का इस्तेमाल करें.
  • पटाखे जलाते समय सिंथेटिक कपड़े पहनने से परहेज करें. अगर कपड़ों पर आग लग जाती है तो हाथों से आग बुझाने की कोशिश ना करें.

तुरंत करें ये काम

विज्ञापन

पानी से धोएं त्वचा – अगर आप पटाखे से जल गए हैं तो जले हुए हिस्से को रनिंग वॉटर यानी बहते पानी के नीचे लाएं, इससे बर्निंग प्रोसेस कम होता है और त्वचा की सूजन (Skin Swelling) कम होती है.

ना लगाएं टूथपेस्ट – जले हुए हिस्से पर टूथपेस्ट या तेल का इस्तेमाल ना करें. इससे हीट ट्रैप होती है और इंफेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है. टूथपेस्ट लगाने के बजाय एंटीबैक्टीरियल या एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं.

विज्ञापन

चोट को ढकें – साफ और ना चिपकने वाले कपड़े से चोट को ढकें. चोट को किसी कपड़े से टाइट ना बांधें नहीं तो फोड़े फूट सकते हैं.

चोट को साफ करें – जलने की चोट को साफ रखें और हाइड्रेटेड रखें. इसके लिए एलोवेरा जैल या फिर जलने की कोई क्रीम लगाएं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – इंसुलिन रेजिस्टेंस को कैसे पहचानें? डॉक्टर ने बताया Insulin Resistance में शरीर पर दिखते हैं ये 2 लक्षण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola