हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diwali का त्योहार इस सब्जी के बिना है अधूरा! जानें महत्व और खाने के फायदे

Diwali 2024: दिवाली के त्योहार पर लोगों के घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं और स्नैक्स बाहर से भी खरीदे जाते हैं। हिंदू रिवाजों में जैसे पूजा में फलों का महत्व होता है, ठीक वैसे ही एक सब्जी है जिसका दिवाली पर खाना शुभ माना जाता है। इस सब्जी का नाम जिमीकंद है। आइए जानते हैं इस सब्जी की खासियत और सेहतमंद गुण।

विज्ञापन
Photo Credit- Freepik

Diwali 2024: दिवाली पर जिमीकंद, जिसे सूरन भी कहा जाता है, खाने का अपना एक अलग महत्व है। जिमीकंद को शुद्धि और स्वास्थ्य से जोड़ा जाता है और दिवाली के पावन अवसर पर इसे खाना शुभ माना जाता है। दिवाली के बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को अन्नकूट या गोवर्धन पूजा के दिन भी जिमीकंद खाने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि जिमीकंद खाने से तन-मन की शुद्धि होती है और यह शरीर को रोग-मुक्त और तंदुरुस्त बनाने में मदद करता है।

जिमीकंद का महत्व

दीपावली पर जिमीकंद या सूरन खाने की कथा पौराणिक है। उन मान्यताओं के अनुसार ही इसे दिवाली पर बनाकर खाने से घर में सुख-समृद्धि आने की बात कही जाती है। इस सब्जी को साफ-सुथरे तरीके से बनाकर मां लक्ष्मी को भोग भी लगाया जा सकता है। इसके पीछे की कहानी है कि कहा जाता है इस सब्जी को जड़ से काट दें, तो भी यह दोबारा उग जाता है, जो कि समृद्धि और विकास का प्रतीक है। भले ही दिवाली पर जिमीकंद खाना एक परंपरा है, लेकिन इस सब्जी को खाने से सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं।

ये भी पढ़ें- Diwali 2024: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो तुरंत करें ये काम, नहीं पड़ेगा दाग!

विज्ञापन

जिमीकंद खाने के फायदे

1. पाचन तंत्र सुधारें- जिमीकंद में हाई फाइबर होता है जो पेट और पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है और कब्ज़ जैसे मसलों को दूर रखता है।

2. इम्यूनिटी- इस सब्जी में एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ-साथ विटामिन-सी भी होता है, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।

विज्ञापन

3. खून साफ करें– जिमीकंद खाने से खून को साफ करने में भी मदद मिलती है, जिससे त्वचा की सेहत को भी बढ़ावा मिलता है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

4. वजन कम करें- जिमीकंद एक लो कैलोरी और हाई फाइबर वेजिटेबल है, जिस वजह से यह वजन कम करने में भी सहायक है और पेट को देर तक भरा हुआ महसूस कराता है।

5. शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद- जिमीकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो मधुमेह के मरीजों के लिए लाभकारी है क्योंकि यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- दिवाली पर मिठाइयों से न करें परहेज, इन 5 हेल्थ टिप्स को करें फॉलो, मजबूत होगी इम्यूनिटी!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola