हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diwali 2024: दिवाली पर खानी है ढेर सारी मिठाई? डाइट में एड करें 5 जूस, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल

Diwali 2024: त्योहार कोई भी हो, मिठाई के बिना अधूरा होता है। दिवाली में तो फिर मिठाइयां घर में बनाई भी जाती है और बाहर से खरीदी भी जाती हैं। ऐसे में डायबिटीज वाले लोगों की समस्या बढ़ सकती है। इन 5 ग्रीन जूस को पीने से मधुमेह रोगियों को मीठे से बढ़े शुगर लेवल की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
Photo Credit- Freepik

Diwali 2024: दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और मिठाइयों का प्रतीक होता है। इस दौरान, हम सभी बहुत सी मिठाइयां खाते हैं, जो हमारी मिठास भरी यादों के साथ-साथ कभी-कभी हमारे स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती हैं। खासकर, यदि आपके पास शुगर लेवल के बढ़ने-घटने की समस्या है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है, हम आपको कुछ हेल्दी ग्रीन जूस के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन करके आप अपने शुगर लेवल को संतुलित कर सकते हैं। यहां जानिए इन्हें पीने के फायदों के बारे में।

इन 5 जूस से कंट्रोल रहेगा शुगर लेवल

1. खीरा-पालक जूस

यह जूस आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और आपके शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद करता है। पालक में फाइबर और खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को सुधारती है। इस जूस को पीने से शरीर में शुगर स्पाइक नहीं होगी। इसे बनाने के लिए आपको आधा खीरा और 1 कप पालक लेना होगा। इन दोनों को साथ में मिक्सी में पीस लें और फिर नींबू के रस के साथ मिलाकर, थोड़ा सा काला नमक डालें और पिएं।

विज्ञापन

2. सेलरी और नींबू का जूस

सेलरी लो कैलोरी फूड है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर संतुलित रहता है। इस जूस के सेवन से हार्ट हेल्थ को भी फायदा होता है। दिवाली और त्योहारों के समय डायबिटीज के मरीज इस जूस को पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको सेलरी को छोटे टुकड़ों में काटना है फिर इसे जूसर में डालकर जूस निकालना होगा। इसके बाद नींबू का रस और शहद मिलाकर पिएं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Diwali 2024: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो तुरंत करें ये काम, नहीं पड़ेगा दाग!

3. करेले का जूस

विज्ञापन

करेला कड़वा है लेकिन शुगर के मरीजों के लिए वरदान है। जी हां, करेले में मौजूद कंपाउंड्स इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित रखते हैं। इस जूस को लगातार कुछ दिनों तक पीने से शुगर के मरीजों को फायदे ही फायदे मिलेंगे। करेले का जूस बनाने के लिए आपको करेलों को छोटे टुकड़ों में काटना होगा, इसके बाद बीज निकालकर इसे मिक्सी में पीस लें। अब इसे छानकर नींबू का रस मिलाएं और पिएं।

Photo Credit- Freepik

विज्ञापन

4. केल और हरे सेब का जूस

केल और हरा सेब दोनों ही डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होते हैं। इन्हें रोजाना खाने से भी शुगर मेंटेन की जा सकती है। साथ ही, सेब की मौजूदगी से यह जूस आपको ज्यादा फीका भी नहीं लगेगा। केल और सेब का जूस स्वाद में भी जबरदस्त होता है। इसे बनाने के लिए आपको केल के पत्तों को धोकर मिक्सी में पीसना होगा, साथ में 1 हरे सेब को भी टुकड़ों में काटकर इसके साथ पीस लें। इसे बिना छाने हुए पीना ज्यादा फायदेमंद है।

विज्ञापन

5. पत्तागोभी और पालक का जूस

पत्तागोभी का जूस, आपको यह सुनने में शायद थोड़ा अजीब लग रहा होगा मगर पत्तागोभी का भी जूस बनाया जाता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी होता है। मिठाइयों के सेवन के बाद इस जूस को पीने से शुगर लेवल मेंटेन हो जाएगा। इसे बनाने के लिए आपको पत्तागोभी, पालक, खीरा, नींबू का रस और काला नमक लेना होगा। पहले सभी सब्जियों को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद मिक्सी में डालकर पीस लें। अब इसे छानकर इसमें नींबू का रस और काला नमक मिलाएं। इसे फ्रेश ही पिएं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- दिवाली पर मिठाइयों से न करें परहेज, इन 5 हेल्थ टिप्स को करें फॉलो, मजबूत होगी इम्यूनिटी!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola