Diwali 2024: दिवाली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है, जो अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत के जश्न के तौर पर मनाई जाती है। आतिशबाजी, रंग-बिरंगी रंगोली, दीये जलाना और मिठाइयां बांटना, दिवाली भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। हर राज्य में दिवाली के मौके पर कुछ खास होता है। इस त्योहार के अवसर पर परिवार और दोस्त पार्टियां करते हैं, साथ मिलकर पूजा-पाठ करते हैं और उपहारों के आदान-प्रदान करते हैं।
हालांकि, त्योहारों में अक्सर भोजन थोड़ा ज्यादा तेल-मसाले या फिर मीठा हो जाता है। इसके अलावा त्योहार के समय देर रात तक जागना और डेली रूटीन में बदलाव होता है, जो हमारी इम्यूनिटी को प्रभावित करता है। मगर त्योहार कोई भी हों, हमें अपनी सेहत के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। इसलिए हम आपको ऐसे 5 सेहतमंद टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आपकी इम्यूनिटी एकदम बढ़िया रहेगी।
दिवाली पर इम्यूनिटी मजबूत रखने के 5 सरल उपाय
1. संतुलित आहार खाएं
अपनी डाइट में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स को शामिल करें। इनमें मौसमी फल, सब्जियां, मेवे और बीज शामिल हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। इसके अलावा, ज्यादा मीठा खाने से परहेज करना सही रहेगा। दिवाली स्नैक्स में गुड़ और ड्राई-फ्रूट्स से बनी चीजों को शामिल करें, ये चीजें सेहत को हानि नहीं पहुंचाएंगी।
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें, धन के साथ-साथ सेहत में भी होगा सुधार!
2. आयुर्वेदिक चीजों से बढ़ेगी इम्यूनिटी
अदरक, लौंग, काली मिर्च जैसी जड़ी-बूटियों की मदद से आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी। इसके साथ तुलसी के पत्ते, अश्वगंधा, आंवला खाने से भी इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। इन चीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती है। इनके सेवन से हार्मोनल इंबैलेंस भी इंप्रुव होता है।
Image Credit: Freepik
3. नियमित रूप से व्यायाम करें
योग, तेज चलना या यहां तक कि डांस जैसी छोटी डेली एक्सरसाइज आपके तनाव को प्रबंधित करने में मदद करती है। व्यायाम करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और आप मानसिक रूप से भी मजबूत होते हैं। अगर आप रोजाना सुबह सूरज की रोशनी में 10-15 मिनट वॉक करते हैं तो भी आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है।
4. नींद भी जरूरी
इम्यूनिटी में सबसे अहम रोल नींद का होता है। अगर आप त्योहार के दिनों में सिर्फ इंजॉय कर रहे हैं और पर्याप्त रेस्ट नहीं कर रहे हैं तो आपकी इम्यूनिटी पर प्रभाव पड़ सकता है। आपको रोजाना 7 से 9 घंटे की अच्छी और गहरी नींद लेनी चाहिए। नींद आने में समस्या हो रही है तो कैमोमाइल टी का सेवन कर सकते हैं।
5. हाइड्रेशन
इम्यूनिटी के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। दिन में एक बार नींबू या जीरे के साथ गर्म पानी पीने से पाचन और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है। उत्सव के बाद हल्का डिटॉक्स, जैसे कि उपवास करना, रात के खाने में अनाज से परहेज करना या दोपहर में हल्का भोजन करने से आपकी ऊर्जा बनी रहेगी, जो आपको फेस्टिवल इंजॉय करने में मदद करेगी। साथ ही, इससे आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है।
ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
38 mins agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
2 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
16 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
17 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
18 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
20 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines