Diwali 2024: पटाखों के शोर से हो गए हैं परेशान? इन ट्रिक्स से बरकरार रहेगी शांति

Diwali 2024: दिवाली के पटाखों का शोर कई लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आता है। खासकर उन लोगों के लिए जो तेज आवाजों के प्रति संवेदनशील होते हैं। हम आपको अपनी रिपोर्ट के माध्यम से कुछ टिप्स दे रहे हैं, जो आपको इस शोरगुल के माहौल से बचाएंगे।

diwali noise pollution

Photo Credit- Freepik

विज्ञापन

Diwali 2024: दिवाली, रोशनी, खुशी, पारिवारिक मेलजोल और मिठाइयों का त्योहार है। दिवाली पर पटाखे फोड़े जाते हैं, जो खूब शोर-शराबा फैलाते हैं। हालांकि, देश के कई राज्यों में पटाखों पर बैन है, मगर अभी भी कुछ राज्यों में पटाखे फोड़े जा रहे हैं। कुछ लोगों को दिवाली पर पटाखों का शोर बिल्कुल नहीं पसंद होता है क्योंकि वे लोग शोर और तेज आवाजों के प्रति बेहद सेंसिटिव होते हैं। ऐसे में इन्हें इन 2-3 दिनों में काफी परेशानियां महसूस होती हैं। खासकर बुजुर्गों और छोटे बच्चों को तो इन आवाजों से कई सारी दिक्कतें फेस करनी पड़ती हैं। कुछ लोगों को पटाखों की आवाजों से तनाव भी होने लगता है। इस रिपोर्ट में जानिए कैसे आप खुद को इस शोर से बचा सकते हैं।

इन 5 टिप्स की मदद से पाएं शांति

1. घर पर एक शांत स्थान ढूंढें

विज्ञापन

क्योंकि, दिवाली का त्योहार है, तो आज के दिन बाहर शोर सिर्फ पटाखों का नहीं, म्यूजिक का भी होगा। ऐसे में आपको इन दोनों से खुद को सेफ रखना होगा। इसके लिए आप घर के अंदर वाले रूम्स में जहां बाहर का शोर जल्दी नहीं पहुंच पाता हो, वहां रहे। बालकनी वाले कमरे या बाहर के कमरों से दूरी बनाएं रखें। आप उस रूम में किताबें पढ़ सकते हैं, कानों में हेडफोन लगाकर लाइट म्यूजिक सुन सकते हैं। आप रूम के दरवाजे को बंद कर सकते हैं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

2. गहरी सांसें लें

पटाखों और आतिशबाजियों से तनाव बढ़ता है क्योंकि इसका शोर कानों में आता रहता है। कुछ लोगों को इससे सिरदर्द की समस्या भी होती है। इससे बचने के लिए आप गहरी सांसें लें सकते हैं। इस व्यायाम को करने के लिए आपको नाक से धीमी सांस खींचनी होगी और फिर मन में चार तक गिनती करनी होगी। गिनती के बाद हल्के-हल्के सांसों को बाहर छोड़ें। इससे तनाव में भी कमी आती है।

विज्ञापन

3. मेडिटेशन

दिवाली सेलिब्रेशन के बाद अगर आपको पटाखों का शोर ज्यादा महसूस हो रहा है, तो आप शांत कमरे में मेडिटेशन कर सकते हैं। आप चाहें तो कुछ मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं। मेडिटेशन करने से मन शांत रहेगा। अगर आप रोजाना मेडिटेशन करते हैं, तो आपको तेज आवाज से होने वाले स्ट्रेस में भी कमी आएगी।

विज्ञापन
Mental Stress

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

4. अरोमाथेरेपी लें

विज्ञापन

अरोमाथेरेपी में कुछ खास खुशबूदार तेलों की मदद से माहौल में शांति बनाए रखने की कोशिश की जाती है। लैवेंडर, कैमोमाइल और चंदन जैसे इसेंशियल ऑयल अपने सुखदायक गुणों के लिए जाने जाते हैं। आप इन सुगंधों को अपने पूरे घर में फैलाने के लिए डिफ्यूजर का उपयोग कर सकते हैं या आप घर में सुगंधित मोमबत्ती रख सकते हैं। अरोमाथेरेपी चिंता को कम करने में मदद करती है और पटाखों की तेज आवाज से राहत दिलाने में आपकी मदद करती है।

5. अपनी पसंद की चीजें करें

विज्ञापन

दिवाली पर लोग गेम्स खेलते हैं। ऐसे में अगर आप शोर से परेशान हैं, तो क्यों न दिवाली के दिन कुछ ऐसी एक्टिविटीज करें, जो आपके मन को डाइवर्ट कर सकती हैं और आपके दिमाग को शांत रख सकती हैं। साथ ही दिवाली पर आपके एंजॉयमेंट में भी कोई कमी नहीं होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ