Diwali 2024: दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ जाता है, जो हवा को जहरीला बना देता है। जबकि फिलहाल भी दिल्ली और नोएडा समेत पूरे एनसीआर में पराली का धुआं चरम सीमा पर है। दिवाली के बाद पूरी आशंका है कि प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। लोगों को इस जहरीली हवा का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है, खासकर फेफड़ों, दिल और इम्यून सिस्टम पर। प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए अपने डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। हम इस रिपोर्ट में जानेंगे कि कैसे कुछ हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल कर हम हानिकारक हवा के दुष्प्रभाव से अपने शरीर को बचा सकते हैं।
इन 5 चीजों के सेवन से फेफड़े रहेंगे स्वस्थ
1. ग्रीन टी
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन नामक कंपाउंड शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है। यह ड्रिंक प्रदूषण से हुए नुकसान को कम करने के लिए पी जा सकती है। इन दिनों में रोजाना 1-2 कप ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद होता है। यह न केवल इम्यूनिटी को बूस्ट करती है, बल्कि सांस संबंधी समस्याओं को भी कम करती है। इसके अलावा, ग्रीन टी फेफड़ों को साफ रखने में सहायक होती है।
2. हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो एक बेहतरीन एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट है। यह शरीर में सूजन को कम करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। हल्दी को दूध में मिलाकर पीना या सब्जियों में हल्दी का इस्तेमाल करने से दिवाली के बाद हुए प्रदूषण से होने वाले नुकसानों से आपकी सुरक्षा हो सकती है। करक्यूमिन जहरीले कणों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है और प्रदूषण के दुष्प्रभावों को कम करता है।
ये भी पढ़ें- Diwali 2024: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो तुरंत करें ये काम, नहीं पड़ेगा दाग!
3. तुलसी और अदरक
तुलसी और अदरक दोनों ही जड़ी-बूटियां अपनी औषधीय गुणों के लिए जानी जाती हैं। तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो फेफड़ों को संक्रमण से बचाते हैं। वहीं, अदरक गले और श्वास नली को साफ रखने में मदद करता है। आप तुलसी और अदरक की चाय बनाकर पी सकते हैं। यह न केवल आपकी सांस संबंधी समस्याओं को कम करती है, बल्कि शरीर को जहरीली हवा से बचाने में भी सहायक होती है।
4. विटामिन-C युक्त फल
विटामिन-C शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसके सेवन से शरीर को हानिकारक तत्वों से लड़ने की क्षमता मिलती है। संतरा, नींबू, अमरूद, कीवी और पपीता जैसे फलों में विटामिन-C पाया जाता है। यह विटामिन न केवल शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, बल्कि यह फेफड़ों को भी साफ रखता है। रोजाना विटामिन-C युक्त फलों का सेवन शरीर को प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाता है।
फोटो क्रेडिट- ANI
5. गुड़ और शहद
गुड़ और शहद प्रदूषण के खिलाफ लड़ने वाला एक नैचुरल डिटॉक्स है। गुड़ शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायक होता है। यह फेफड़ों में जमा हुए धूल के कणों को साफ करने में मदद करता है। शहद गले को राहत देने के साथ-साथ खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से भी बचाता है। खासतौर पर सर्दियों में गुड़ और शहद का सेवन फेफड़ों को साफ रखने में मददगार होता है। इसे रोजाना सुबह गर्म पानी के साथ लेने से भी लाभ मिलता है।
ये भी पढ़ें- दिवाली पर मिठाइयों से न करें परहेज, इन 5 हेल्थ टिप्स को करें फॉलो, मजबूत होगी इम्यूनिटी!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
4 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
8 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
8 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
10 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
11 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines