दिशा पाटनी की स्लिम फिगर का क्या है राज? यहां जानिए वेट लॉस के लिए क्या करती हैं एक्ट्रेस

Disha Patani Fitness Tips: हर महिला का सपना होता है कि उसका फिगर स्लिम हो और वह दिखने में एकदम फिट लगे. ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बताए टिप्स अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं. उन्होंने एक पॉककास्ट में अपने फिटनेस का राज लोगों के साथ साझा किया था. 

Disha Patani Fitness Routine

दिशा पाटनी की स्लिम फिगर का क्या है राज? Image Credit- Disha Instagram

विज्ञापन

Disha Patani Fitness Routine: आजकल खुद को फिट रखना बहुत ही मुश्किल काम है. स्लिम रहने के लिए लोग घंटों जिम में जाकर पसीना बहा रहे हैं और कई तरह की स्ट्रिक्ट डाइट रूटीन फॉलो कर रहे हैं. इस लिस्ट में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस शामिल हैं, लेकिन आज हम आपको द‍िशा पाटनी (Disha Patani) के फिटनेस रूटीन के बारे में जानकारी दे रहे हैं. बता दें दिशा पाटनी एक पॉडकास्ट में अपने फिट को लेकर बात करती हुई नजर आई थीं. इस दौरान उन्होंने अपनी डाइट से संबंधित चीजें भी अपने फैंस के साथ साझा की हैं, जिसे फिट रहने के लिए आप भी फॉलो कर सकते हैं और अपने रूटीन बदल सकते हैं.  

इसे भी पढ़ें- शरीर से शुगर को निचोड़कर निकाल देंगी ये 5 सब्जियां, High Blood Sugar कंट्रोल में आने लगेगी

विज्ञापन

सुबह के रूटीन पर ध्यान दें

एक पॉडकास्ट में दिशा पाटनी ने बताया था कि कैसे उन्होंने अपनी फिटनेस की जर्नी शुरू की थी और किन आदतों को अपनाया था. उनका कहना है कि हर महिला को अपने दिन की शुरुआत ऐसे ड्रिंक्स से करना चाहिए जो उन्हें एनर्जी देने के साथ फिट भी रखें. इसलिए दिशा पाटनी हेल्दी और बैलेंस्ड फूड को प्राथमिकता देती हैं, वह जंक फूड और ज्यादा मीठा खाने से दूरी बनाकर रखती हैं. उनकी डाइट में प्रोटीन, हरी सब्जियां, फल और भरपूर पानी शामिल रहता है.  

वजन कंट्रोल करने के लिए क्या करती हैं दिशा?

दिशा रोजाना दो से तीन गिलास पानी पीती हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है. शरीर पूरी तरह से हाइड्रेट रहता है और वजन भी कंट्रोल रहता है. इसलिए आप भी रोजाना दो गिलास गर्म पानी अपने रूटीन में शामिल करें.

हल्दी वाला पानी पीती हैं दिशा पाटनी

दिशा पाटनी सुबह उठते ही दिशा हल्दी वाला गुनगुना पानी पीती हैं. इससे उनके शरीर को बहुत ही फायदा होता है और बॉडी का मेटाबॉलिज्म भी एक्टिव रहता है. अगर आप इसका सेवन रोजाना करेंगे तो आपका शरीर एनर्जेटिक फील करेगा. 

विज्ञापन

दिशा का शाम का रूटीन क्या है? 

दिशा पाटनी शाम के वक्त अदरक और दालचीनी गर्म पानी में मिलाकर पानी पीती हैं. यह चाय खासतौर पर गले के लिए होती है. यह ना सिर्फ गले को आराम देती है, बल्कि शरीर को सुकून भी देती है. आप भी इस चाय को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ