हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

1 दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए? डॉक्टर ने बताया दूध वाली चाय ज्यादा पीने के क्या नुकसान होते हैं

Tea Per Day: अगर आप भी रोजाना मसाला चाय पीते हैं तो यहां जानिए दिनभर में कितने कप चाय पीनी चाहिए. डॉक्टर ने बताया है कि सही मात्रा में चाय ना पी जाए यानी जरूरत से ज्यादा चाय पी जाए तो इसका सेहत पर क्या असर होता है.

विज्ञापन
दिनभर में कितनी चाय पीनी चाहिए, जानिए यहां.

Health Tips: सर्दियों के मौसम में चाय पीने का अपना ही एक अलग मजा होता है. गर्म-गर्म चाय (Chai) की चुस्कियां भरने पर लगता है कि जैसे शरीर से सारी ठंडक निकल गई है. लेकिन, सर्दियों में चाय पीना अच्छा लगता है और खासतौर से दूध वाली चाय (Milk Tea) पीना अच्छा लगता है तो इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप जितनी चाहे उतनी चाय पीना शुरू कर दें. जनरल फिजीशियन और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत का कहना है कि कितनी मात्रा में चाय (Tea) पी जा रही है इसका ध्यान रखना जरूरी है. डॉ. प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि 1 दिन में कितने कप चाय पीनी चाहिए.

1 दिन में कितने कप चाय पीनी चाहिए

डॉ. प्रियंका ने बताया कि सर्दियों में लोगों को मसाला चाय पीना बेहद अच्छा लगता है. इस मसाला चाय को दूध, चायपत्ती और चीनी के साथ ही अदरक, इलायची और लौंग डालकर बनाया जाता है. ये मसाले एंटी-ऑक्सीडेंट और इम्यूनिटी बूस्टिंग गुणों से भरपूर होते हैं. लेकिन, इस चाय के कुछ नुकसान भी होते हैं. दूध वाली इस मसाला चाय में टैनिंस होते हैं जो आयरन के एब्जॉर्प्शन को कम करते हैं. इसमें अगर जरूरत से ज्यादा चीनी डाली जाए तो इससे हाई ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड शुगर का खतरा रहता है. साथ ही, यह पाचन के लिए अच्छी नहीं है.

ऐसे में डॉक्टर की सलाह है कि इस चाय को जरूरत से ज्यादा ना पिएं, इसमें ज्यादा चीनी ना डालें और मील को चाय से स्किप ना करें. इसीलिए दिन में 1 से 2 कप ही दूध वाली मसाला चाय पिएं. इससे ज्यादा इस चाय को पीने पर सेहत बिगड़ सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के क्या नुकसान हैं? होम्योपैथी डॉक्टर ने बताया Garam Pani पीने पर क्या होता है

खाली पेट चाय पीनी चाहिए या नहीं

विज्ञापन
  • लोग अक्सर ही सुबह की शुरुआत चाय पीकर करते हैं या कहें खाली पेट (Empty Stomach) दूध वाली चाय पी लेते हैं. इसपर डॉ. प्रियंका सहरावत की सलाह है कि सुबह खाली पेट चाय नहीं पीनी चाहिए. खाली पेट चाय पीने पर एसिडिटी से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. इससे गैस और पेट फूलने जैसी परेशानियों से भी दोचार होना पड़ सकता है.
  • डॉक्टर की सलाह है कि आपको चाय के साथ कुछ नहीं खाना चाहिए बल्कि चाय पीने के एक घंटे बाद ही कुछ खाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि चाय के साथ जब कुछ खाया जाता है तो उसके न्यूट्रिएंट्स का एब्जॉर्प्शन सही तरह से नहीं हो पाता है.
  • ज्यादा चाय पीने पर या खाली पेट चाय पीने पर माइग्रेन जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं.

दिन की शुरुआत कैसे करें

खाली पेट चाय पीने के बजाय दिन की शुरुआत घर पर बने सूखे मेवों और बीजों के मिक्स से की जा सकती है. 2 बादाम, 2 अखरोट और 2 किशमिश, पिस्ता, चिया सीड्स और कद्दू के बीजों को मिलाकर खाया जा सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – धमनी ब्लॉकेज को कैसे अनब्लॉक करें? वेरिकोज वीन्स स्पेशलिस्ट ने बताया Blocked Arteries खोलने का तरीका

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola