Dil Ko Healthy Rakhne Ke Tarike: यह दौर दिल की बीमारियों से काफी हद तक जुड़ हुआ है. आजकल ज्यादातर लोग दिल की बीमारी से ग्रसित हैं, जिसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है. रिसर्च के मुताबिक, ऐसा खराब खान-पान, तनाव और गलत लाइफस्टाइल आदि की वजह से हो रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाला तेल भी दिल की सेहत पर बड़ा असर डालता है? हाल ही में World Health Organization (WHO) की रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ तरह के तेल दिल के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा खतरा ट्रांस फैट वाले तेलों से होता है. यह फैट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए आपको परहेज करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों Anxiety का शिकार हो रहे हैं Gen-Z? एक्सपर्ट से जानिए चिड़चिड़ापन बढ़ने के कारण
ट्रांस फैट खतरनाक क्यों होता है?
ट्रांस फैट बहुत ही अनहेल्दी होता है, क्योंकि यह शरीर में जाकर खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को कम कर देता है. जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, तो धमनियों में चर्बी जमने लगती है. इससे ब्लड फ्लो प्रभावित होता है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए आप ट्रांस फैट पाए जाने वाले तेल से परहेज करें.
किन तेलों से हो सकता है नुकसान?
कुछ तेल या फैट ऐसे होते हैं जिनमें ट्रांस फैट ज्यादा हो सकता है जैसे,
- वनस्पति घी- यह बहुत सस्ता होता है और आसानी से मिल जाता है, क्योंकि इसमें ट्रांस फैट की मात्रा ज्यादा हो सकती है. इसलिए इसका अधिक सेवन दिल के लिए नुकसानदायक माना जाता है.
- मार्जरीन- बेकरी प्रोडक्ट्स और पैकेज्ड फूड में इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है. इसमें भी ट्रांस फैट मौजूद हो सकता है और यह दिल को बहुत नुकसान पहुंचने का काम करता है.
- पाम तेल- ताड़ के तेल का लगभग 44% हिस्सा वसा युक्त होता है, जो एलडीएल खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है.
- बार-बार गर्म किया हुआ तेल- अगर एक ही तेल को कई बार तलने के लिए इस्तेमाल किया जाए तो उसमें हानिकारक तत्व बनने लगते हैं. इससे दिल की सेहत को नुकसान हो सकता है.
WHO की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
World Health Organization के मुताबिक, ट्रांस फैट का ज्यादा सेवन दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है. दुनिया भर में हर साल लाखों लोगों की मौत दिल की बीमारी से होती है, जिसमें ट्रांस फैट भी एक बड़ा कारण माना जाता है.
कौन सा तेल बेहतर है?
दिल को स्वस्थ रखने के लिए एक्सपर्ट्स हेल्दी तेल इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं, जैसे
- सरसों का तेल
- मूंगफली का तेल
- तिल का तेल
- ऑलिव ऑयल
इसे भी पढ़ें रात में नींद नहीं आती तो खाना शुरू कर दीजिए यह चीज, मिनटों में आ जाएगी गहरी नींद
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
3 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
8 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
10 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
11 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines