Type 1 And 2 Diabetes Difference: मधुमेह यानी डायबिटीज की दिक्कत में शरीर में ब्लड शुगर लेवल सामान्य से अधिक हो जाता है जिसे हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar) भी कहते हैं. व्यक्ति के कुछ भी खाने-पीने से उसका ब्लड शुगर प्रभावित होने लगता है और इसीलिए डायबिटीज को ठीक तरह से मैनेज करना जरूरी होता है. डायबिटीज 2 तरह की होती है, टाइप 1 डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज. बहुत से लोगों को इन दोनों के बीच का अंतर नहीं मालूम होता और इसीलिए उन्हें डायबिटीज मैनेजमेंट में दिक्कत आती है. ऐसे में यहां जानिए एकदूसरे से कैसे अलग हैं टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज.
यह भी पढ़ें – ज्यादा टेंशन लेने से क्या होता है? जानिए हमेशा Tension लेने से कौन सी बीमारी हो सकती है
टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज के बीच अंतर
टाइप 1 डायबिटीज
- यह एक ओटोइम्यून कंडीशन है जिसमें शरीर इंसुलिन बनाना बंद कर देता है.
- इसमें पैंक्रियाज की इंसुलिन को बनाने वाली कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं.
- यह डायबिटीज आमतौर पर बचपन में या टीनेज में होती है.
- इसमें मरीजों को रोजाना इंसुलिन के इंजेक्शन लेने पड़ते हैं.
टाइप 2 डायबिटीज
- यह डायबिटीज तब होती है जब शरीर इंसुलिन का सही तरह से उपयोग नहीं कर पाता है.
- इस डायबिटीज के होने का मुख्य कारण जीवनशैली की गलतियां, मोटापा और जेनेटिक्स है.
- टाइप 2 डायबिटीज ज्यादातर व्यस्कों में होती है. यह 30 से 40 साल की उम्र के बाद होती है.
- इस डायबिटीज को डाइट, एक्सरसाइज और दवाओं के साथ कंट्रोल किया जा सकता है. डायबिटीज एडवांस होने पर इंसुलिन की जरूरत पड़ सकती है.
टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज के एक जैसे लक्षण
टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज के कुछ लक्षण एक जैसे हो सकते हैं –
बार-बार प्यास लगना – शरीर एक्स्ट्रा शुगर को बाहर निकालने की कोशिश करता है जिसकी वजह से बार-बार प्यास लगती है.
बार-बार पेशाब आना – किडनी को एक्स्ट्रा शुगर छानने के लिए ज्यादा काम करना पड़ता है जिसकी वजह से बार-बार पेशाब आने लगता है.
धुंधला नजर आना – डायबिटीज से आंखों के लेंस पर असर पड़ता है. इससे आंखों के लेंस में तरल पदार्थ का स्तर बढ़ने से देखने में दिक्कत आती है और धुंधला नजर आने लगता है.
घाव भरने में देरी होना – डायबिटीज के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है. इससे घाव भरने में या किसी इंफेक्शन के भरने में वक्त लगता है.
टाइप 1 डायबिटीज के लक्षण
- टाइप 1 डायबिटीज में अचानक से वजन कम होने लगता है.
- टाइप 1 डायबिटीज में चिड़चिड़ापन होने लगता है और मूड में बदलाव होता है.
- जी मितलाने लगता है या उल्टी आती है.
टाइप 2 डायबिटीज के लक्षण
- टाइप 2 डायबिटीज में लक्षण धीरे-धीरे नजर आते हैं. इसमें गर्दन पर कालापन नजर आ सकता है.
- जांघों और बगल पर काले धब्बे पड़ते नजर आते हैं ये इंसुलिन रेजिस्टेंस का संकेत होते हैं.
- हाथ-पैरों में झुनझुनी महसूस होती है या सुन्नपन महसूस होने लगता है.
यह भी पढ़ें – क्या फेफड़ों का कैंसर खांसी से शुरू होता है? जानिए क्या हैं Lung Cancer के 7 शुरुआती लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
विटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 hr agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
5 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
19 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
22 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
23 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines