ज्यादा टेंशन लेने से क्या होता है? जानिए हमेशा Tension लेने से कौन सी बीमारी हो सकती है

Which Disease Is Caused By Tension: हर समय टेंशन लेते रहने पर शरीर एक नहीं बल्कि कई बीमारियों का घर बन सकता है. ऐसे में यहां जानिए तनाव से कौन सा रोग होता है.

tension causes which disease
1 / 7
tension causes which disease

Tension Causes Which Disease: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने बिजी लाइफस्टाइल या आर्थिक दिक्कतों की वजह से हमेशा टेंशन में रहते हैं. वहीं, पारिवारिक दिक्कतें, आपसी मनमुटाव या फ्यूचर के ख्याल भी चिंता की वजह बन सकते हैं. लेकिन, हर समय तनाव लेना या कहें हर समय टेंशन में रहना सामान्य नहीं है. लगातार या लंबे समय तक टेंशन बनी रहे तो इससे मानसिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है. ऐसे में यहां जानिए हर समय तनाव (Stress) लेने से कौन सी बीमारी हो सकती है.

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर 2 / 7

हर समय टेंशन लेने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. तनाव के कारण ह्रदय की गति बढ़ जाती है और नसों पर दबाव पड़ता है. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है.

विज्ञापन

दिल की बीमारी और स्ट्रोक

दिल की बीमारी और स्ट्रोक 3 / 7

टेंशन से हर समय दिल पर दबाव पड़ता है. लंबे समय तक तनाव रहने से दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है और यह स्ट्रोक के जोखिम को भी बढ़ा देता है.

डिप्रेशन और एंजाइटी

डिप्रेशन और एंजाइटी 4 / 7

तनाव लेते रहने से मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है. इससे डिप्रेशन और एंजाइटी हो सकते हैं. इससे हर समय उदासी या घबराहट की स्थिति बनी रहती है.

विज्ञापन

पाचन तंत्र का बिगड़ना

पाचन तंत्र का बिगड़ना 5 / 7

तनाव का सीधा संबंध पेट से होता है. हर समय तनाव लेने से पेट भी खराब रहने लगता है. इससे एसिडिटी, गैस और कब्ज जैसी दिक्कतें होती हैं और अगर ये दिक्कतें बनी रहें तो इरिटेबल बाउल सिंड्रोम हो सकता है.

मोटापा और नींद में कमी

मोटापा और नींद में कमी 6 / 7

तनाव के कारण बहुत से लोग जरूरत से ज्यादा खाने लगते हैं. इससे तेजी से वजन बढ़ सकता है. इसके अलावा, तनाव के कारण नींद में परेशानी होने लगती है और ठीक तरह से नींद नहीं आती है.

विज्ञापन

त्वचा और बालों की दिक्कतें

त्वचा और बालों की दिक्कतें 7 / 7

तनाव के कारण बालों के झड़ने और सफेद होने की दिक्कत हो सकती है. इसके अलावा, त्वचा पर मुंहासे निकलना और रैशेज होना भी तनाव का संकेत हो सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन