हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टाइप-2 डायबिटीज में न बदल जाए Prediabetes, समय रहते अपना लें डॉक्टर की ये टिप्स

Diabetes Tips: प्री-डायबिटीज, डायबिटीज टाइप-2 से पहले वाली स्टेज है, जिसमें ब्लड शुगर लेवल सामान्य से अधिक और टाइप-2 से थोड़ा कम होता है। आजकल शुगर की यह स्थिति अधिकांश लोगों में पाई जाने लगी है। हम आपको डॉक्टर द्वारा दी गई कुछ टिप्स आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिनकी मदद से प्री-डायबिटीज को समय पर कंट्रोल किया जा सकता है।

विज्ञापन

Diabetes Tips: आजकल की लाइफस्टाइल में डायबिटीज की समस्या होना कॉमन है। हालांकि, यह केवल डायबिटीज के मरीजों तक सीमित नहीं है। अब प्री-डायबिटिक यानी जिनका शुगर लेवल सामान्य से थोड़ा अधिक होता है के मामले भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। प्री-डायबिटीज को शुगर की बीमारी को वॉर्निंग साइन भी कहा जाता है। यह एक ऐसा स्तर है, जिसमें हमें समय रहते सावधानी बरतनी चाहिए ताकि हमें टाइप-2 डायबिटीज न हो जाए। इसके लिए हमें तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए, जिससे प्री-डायबिटीज को भी मैनेज कर सकते हैं। हम आपको डॉक्टर मनोज पाटील द्वारा शेयर की गई टिप्स के बारे में बता रहे हैं।

इन टिप्स से मिलेगी मदद

1. संतुलित आहार का सेवन करें

प्री-डायबिटिक कंडीशन में हमें अपने खानपान का ख्याल रखना होता है। ज्यादा मीठे और फैटी फूड्स के सेवन से बचना जरूरी है। डॉक्टर कहते हैं कि फल, सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन बढ़ाने से फायदा होगा। इससे शरीर को पर्याप्त फाइबर मिलता है।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

2. फिजिकल एक्टिविटी

हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना जरूरी है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज को रोकने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको हर दिन कम से कम 30 मिनट की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे कि वॉकिंग, साइकलिंग या रनिंग के साथ योग और मेडिटेशन करना भी फायदेमंद रहेगा।

Diabetes Controlling Tips

विज्ञापन

3. हर्बल जूस पिएं

डॉक्टर मनोज ने एक हर्बल जूस पीने की सलाह दी है, जिसे करेला, जामुन, गुड़मार, विजयसार और मेथी दाने को मिलाकर बनाना है। आपको इस जूस को रोजाना दिन में 2 बार पीना है। इससे प्री-डायबिटीज मरीजों में भी शुगर लेवल कंट्रोल होगा और टाइप-2 का रिस्क कम होगा। जूस बनाने की विधि जानने के लिए आप उनके प्रोफाइल पर भी जा सकते हैं।

अन्य टिप्स

ब्लड शुगर का नियमित रूप से टेस्ट करवाते रहें।
तनाव कम करने की कोशिश करें।
अल्कोहल और तंबाकू से बचें।
नींद जरूर पूरी करें।
हाइड्रेशन का ख्याल रखें।

विज्ञापन

प्री-डायबिटीज के लक्षण

अधिक प्यास लगना।

ज्यादा पेशाब आना।

विज्ञापन

थकान महसूस करना।

वजन बढ़ना।

विज्ञापन

पैरों में सूजन।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola