Diabetes Symptoms: जब भी हमारे शरीर में ग्लूकोज का लेवल बढ़ता है तो वह पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है। ऐसी स्थिति को ही डायबिटीज कहते हैं। इंसुलिन एक ऐसा हार्मोन होता है जो ब्लड सेल्स में ग्लूकोज को ले जाने में सहायता करता है। डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जिसे अक्सर अनदेखा किया जाता है। जब धीरे-धीरे ये शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाती है, तब लोग इलाज करते हैं। द परफेक्ट हेल्थ सेंटर की डॉक्टर मनीषा बताती हैं कि अगर शरीर में ब्लड शुगर लेवल लगातार बढ़ा रहता है, तो शरीर में कुछ खास संकेत देता है, जो वॉर्निंग साइन्स होते हैं। आइए तस्वीरों के जरिए समझते हैं इन संकेतों के बारे में।
ये होते हैं 8 वॉर्निंग संकेत
ब्लर विजन- अगर किसी को देखने में अचानक समस्या महसूस हो रही है या उसे कोई भी वस्तु डबल दिखाई दे रही है तो ये डायबिटीज का वॉर्निंग साइन है।
ये भी पढ़ें- सूजन से लेकर दर्द तक, हाथों-पैरों में दिखने वाले ये 3 लक्षण बढ़े हुए यूरिक एसिड की चेतावनी, डॉक्टर ने दी ये राय
मसूड़ों से खून- हालांकि, ये दांतों की अन्य समस्याओं का भी लक्षण होता है लेकिन कई बार शरीर में बढ़े हुए शुगर लेवल में भी गम ब्लीडिंग होती है।
बार-बार पेशाब आना- अगर किसी को बार-बार पेशाब जाना पड़ रहा हो। खासकर रात के समय तो ये भी डायबिटीज का संकेत होता है।
सिरदर्द- अगर किसी को रोजाना सिर में दर्द और बिल्कुल ऊपर की तरफ भारीपन होता है तो ये भी शुगर के बढ़ने का लक्षण होता है।
बहुत अधिक प्यास लगना- हालांकि, जो बार-बार पेशाब जाएगा उसके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में उसकी कमी को पूरा करने के लिए बार-बार प्यास लगती है और पानी पर्याप्त पीते हैं फिर भी हाइड्रेट नहीं रह पाते।
यूटीआई- अगर किसी को बार-बार अपने यूरिनल एरियाज में इंफेक्शन हो रहा है तो ये भी खून में शुगर के बढ़ने की ओर संकेत करता है।
पैरों में झुनझुनाहट- जब शरीर में खून के अंदर ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है तो उसके पैरों में झुनझुनाहट और चीटियों के काटने जैसी चुभन होती है।
थका हुआ शरीर- नॉर्मल रूटीन फॉलो करने के बाद भी शरीर का बेवजह थका रहना भी एक संकेत है कि आपको डायबिटीज है या हो सकती है।
ये भी पढ़ें- शराब पिए बिना भी हो सकती है ग्रेड-3 फैटी लिवर की समस्या, डॉक्टर ने बताए शुरुआती संकेत
संबंधित खबरें
पीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 hr agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 hr agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
5 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
20 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
23 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines