हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diabetes Symptoms: रात में जागने वाले लोगों को डायबिटीज का खतरा ज्यादा? नई रिसर्च में हुआ खुलासा

Diabetes Symptoms: डायबिटीज को लेकर एक नई रिसर्च में पता चला है कि जो लोग ज्यादा देर तक रात को जागते हैं, उनमें टाइप 2 डायबिटीज का खतरा ज्यादा रहता है। जानिए पूरी रिसर्च के बारे में।

विज्ञापन
sleeping late night

Diabetes Symptoms: डायबिटीज दुनियाभर में फैली हुई ऐसी बीमारी है जिससे बड़े और बच्चे सभी प्रभावित हैं। इस पर कई शोध हुए हैं। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार पाया गया कि जो लोग ज्यादा देर तक जागते हैं, उन्हें टाइप-2 डायबिटीज का खतरा ज्यादा रहता है। जानिए रिपोर्ट में क्या पाया गया।

क्या है रिसर्च में?

रिसर्च के अनुसार ये पाया गया कि जो लोग ज्यादा देर तक जागते हैं और लेट सोकर उठते हैं, यह उनकी लाइफस्टाइल की सबसे खराब आदत है। उन्हें अपनी इस आदत को बदलना जरूरी है क्योंकि ऐसे लोगों में मोटापा आ सकता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।

शोध में क्या मिला?

नई रिसर्च के अनुसार रात को देर तक जागने वाले  लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का रिस्क लगभग 46% तक ज्यादा रहता है। उन्हें अपनी इस खराब आदत को समझना होगा, नहीं तो भविष्य में वे शरीर के हाई लेवल शुगर से परेशान रहेंगे।

विज्ञापन

sleeping late night

कहां हुई रिसर्च?

यह रिसर्च डॉ. जेरोन वान डेर वेल्डे ने नीदरलैंड के लीडेन यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में की गई थी। डॉ. जेरोन वान डेर वेल्डे इस मेडिकल सेंटर के प्रमुख हैं। उन्होंने बताया है कि लेट जागने से सिर्फ डायबिटीज ही नहीं, कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

विज्ञापन

डॉ. जेरोन के हिसाब से इंसान का शरीर एक ही तरह का पैटर्न फॉलो कर सकता है। अगर कोई इसी रूटीन के हिसाब से चल रहा है तो आगे चलकर जब वे अपने खानपान और सोने का समय बदलेंगे, तो उन्हें कई समस्याएं होंगी।

उन्होंने लगभग 5,000 लोगों में यह अध्ययन किया है। इस टेस्ट में लेट सोने वालों में मोटापे, पाचन और डायबिटीज के मामलों पर रिसर्च की थी। उन्होंने तीन ग्रुप्स में इन सभी को बांटा हुआ था, जिसमें 20% लोगों में इसके अर्ली एज में संकेत दिखें, तो वहीं 20% लोगों में लेट एज में संकेत देखे गए। करीब 60% लोगों को मिडल एज में डायबिटीज, मोटापा और पाचन की समस्याएं होने के संकेत दिखें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Healthy Eating Habits: ये 6 टिप्स बदल देंगे आपका लाइफस्टाइल

डायबिटीज की पहचान कैसे करें?

  • लगातार पेशाब आने की समस्या होना
  • ज्यादा प्यास लगना
  • ज्यादा भूख लगना
  • वजन कम होना
  • घाव भरने में समय लगना
  • थकावट और नींद
  • स्किन एलर्जी

किस देश में सबसे ज्यादा डायबिटीज के मरीज हैं?

दुनिया के इन दो देशों- चीन और भारत में हैं। भारत में साल 2023 तक लगभग 10 करोड़ डायबिटीज के मरीजों की पुष्टि की गई थी। यहां 70 साल से अधिक उम्र के लोग डायबिटीज के पीड़ित होते हैं। भारत के गोवा राज्य में सबसे ज्यादा डायबिटीज के मरीज हैं।

विज्ञापन

लेट नाइट सोने के अन्य नुकसान

  • कमजोर मेटाबॉलिज्म
  • स्ट्रेस और तनाव में बढ़ोतरी
  • पाचन की समस्या
  • हार्ट हेल्थ पर असर
  • लो इम्युनिटी

ये भी पढ़ें- कितना फैट बढ़ने से होता है Fatty Liver, जानिए शुरुआती संकेत 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola