Diabetes Symptoms: दुनियाभर में डायबिटीज की बीमारी तेजी से फैल रही है। चीन के बाद भारत में इसके सबसे ज्यादा मरीज पाए जाते हैं। साल 2021 में हुई एक स्टडी की माने तो हमारा देश लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियों के घेरे में सबसे ज्यादा है। ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि क्या हमारे युवाओं की जीवनशैली दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही है या वे जाने-अनजाने इसके शिकार हो रहे हैं?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मुंबई बेस्ड मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल बक्सी बताते हैं कि लाइफस्टाइल इसकी वजह है। टाइप-1 की रोकथाम सही समय पर हो जाए तो टाइप-2 उतना ही कम रिस्की होगा। मगर शुरुआती संकेतों की अनदेखी से यह बीमारी टाइप-2 तक पहुंच जाती है, जिस वजह से इसे नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। प्यास लगना और नींद आना जैसी चीजें इसके संकेत होते हैं। जेनेटिकल बीमारी के लिए रोकथाम मुश्किल हो सकती है लेकिन लाइफस्टाइल को सही रखने से सिर्फ दिन के तीनों समय खाना सही समय पर खा लिया जाए तो भी शुगर संतुलित रह सकती है।
ये भी पढ़ें-हेपेटाइटिस की बीमारी में कौन सा अंग होता है डैमेज, क्या है लक्षण, ऐसे करें बचाव
इन संकेतों को न करें इग्नोर
प्यास लगना- भरपूर मात्रा में पानी पी रहे हैं फिर भी प्यास लग रही है तो इसका मतलब है कि आपका ब्लड शुगर लेवल हाई है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ब्लड शुगर हाई होने से हमारी बॉडी लिक्विड को तेजी से अब्जॉर्ब करने लगती है।
पेशाब आना- जाहिर सी बात है अगर आप बहुत ज्यादा पानी पी रहे हैं तो आपको यूरिन भी बार-बार आएगा। अगर आपको भी कोई ऐसा बदलाव दिखाई दे रहा है खासतौर पर रात के समय अगर आप बाथरूम के चक्कर ज्यादा लगा रहे हैं तो यह शुगर की बीमारी का लक्षण है।
वजन कम होना- अगर आपने अपनी डाइट में कोई बदलाव नहीं किया है और पहले की तरह ही खाना खा रहे हैं फिर भी वेट लॉस हो रहा है तो इस संकेत को भी नजरअंदाज करने से बचें। इसका कारण यह है कि हमारे शरीर को पर्याप्त ग्लूकोज नहीं मिल रहा है जिस वजह से फैट का ब्रेकडाउन हो रहा है। इसलिए, वेट लॉस भी डायबिटीज का एक लक्षण है।
थकान और नींद- अगर आपको पूरा दिन थकान, आलस्य और कमजोरी महसूस हो रही है तो भी यह संकेत है कि आपको डायबिटीज है या हो सकती है। हर समय नींद आना भी शुगर बढ़ने का लक्षण है। ध्यान रहे अगर आप इस समस्या का इलाज कॉफी में ढूंढ रहे हैं तो वह सही नहीं है।
ब्लरड विजन- हाई ब्लड शुगर होने से आंखों के लेंस पर असर पड़ता है। इससे आपको धुंधली दृष्टि या ब्लरड विजन की समस्या हो सकती है। यह भी डायबिटीज का एक शुरुआती लक्षण होता है।
ये भी पढ़ें- मानसून में क्यों बढ़ जाती है यूरिन इंफेक्शन की समस्या? डॉक्टर हंसा के घरेलू नुस्खे दिलाएंगे आराम
संबंधित खबरें
मिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
3 mins agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 hr agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
3 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
3 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
7 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
22 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines