Good News! अब AI बताएगा डायबिटीज कंट्रोल करने का तरीका, नई स्टडी में हुआ खुलासा

Diabetes Prevention Tips From AI: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसका सटीक इलाज अब तक नहीं मिला है। मगर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए दवाओं और घरेलू नुस्खों की मदद ली जा सकती है। एक नई स्टडी बताती है कि AI की मदद से हम ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। जानें कैसे।

diabetes

Diabetes Prevention Tips From AI: डायबिटीज एक वैश्विक रूप से फैली हुई बीमारी है, जो लाइफस्टाइल डिसऑर्डर भी मानी जाती है। इस बीमारी से दुनियाभर में कई लोग पीड़ित है लेकिन भारत को डायबिटिक कैपिटल का नाम दिया गया है। दरअसल, विश्व में भारत दूसरे नंबर पर बना हुआ वह देश है, जहां मधुमेह के कई रोगी मौजूद हैं। 2023 की ICMR INDIAB की एक रिपोर्ट बताती है कि भारत में डायबिटीज के कुल मामले 11.4% हैं वहीं, प्री-डायबिटीज के 15.3% हैं। इसलिए, देश के लिए इस बीमारी से निपटना बेहद जरूरी हो गया है। एक नई रिसर्च में पाया गया है कि डायबिटीज के लिए AI तकनीक एक नया और मददगार विकल्प हो सकता है, मगर कैसे? जानिए रिपोर्ट में।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई स्टडी में क्या पाया गया?

नई स्टडी के अनुसार, AI को डायबिटीज के प्रबंधन में एक प्रमुख भूमिका निभाने के लिए विकल्प बताया गया है। इसमें AI द्वारा हेल्थ डाटा का विश्लेषण किया जाता है, जिसमें खानपान, शारीरिक गतिविधि, और ब्लड शुगर को ट्रैक किया जाता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तरक्की को देखते हुए नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राउरकेला में इस पर एक नया अध्ययन किया गया है जिसमें करंट ब्लड शुगर लेवल का सटीक परिणाम और आगे कितना ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, इसकी भी पुष्टि की गई है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

रिसर्च करने वाली टीम के असिस्टेंट प्रोफेसर मिर्जा खालिद बेग कहते हैं कि AI टेक्निक को बाकी पुरानी तकनीकों के मुकाबले ज्यादा सही रिजल्ट देने में सक्षम माना गया है। यह तकनीक हेल्थ इंडस्ट्री के लिए काफी मददगार भी साबित हो सकती है। साथ ही डायबिटीज चेक करने का यह नया तरीका लोगों की जेब पर भी ज्यादा बोझ नहीं डालेगा। उन्होंने बताया है कि टेस्टिंग के लिए हमने पहले से कुछ ब्लड सैंपल्स स्टोर किए थे, उनकी जांच में सही रिजल्ट के बाद एक और टेस्टिंग की, जिसमें लोगों से ताजा ब्लड सैंपल लेकर टेस्टिंग की गई।

विज्ञापन

Diabetes Causes By AI

कैसे मिलेगा फायदा?

  • AI से शुगर लेवल की जांच करना बजट फ्रेंडली है।
  • जांच के रिजल्ट के मुताबिक आप अपनी डाइट में बदलाव कर सकते हैं।
  • इस न्यू टेक्नोलॉजी से टाइम की भी बचत होगी।

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ