diabetes patients avoid curd and white salt

Diabetes मरीजों को दही और सफेद नमक से क्यों बचना चाहिए? क्या कहता है आयुर्वेद

Diabetes Patients avoid these foods: डायबिटीज की बीमारी में खानपान का बहुत ध्यान रखना चाहिए। शुगर मरीजों को कई खाने की चीजों से परहेज करना पड़ता है। ऐसे में कौन सी ऐसी चीजें हैं, जिन्हें डाइट से दूर रखने के साथ-साथ कम सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन

हालांकि, कुछ ऐसे फूड प्रोडक्ट्स हैं, जो शुगर स्पाइक्स की वजह नहीं बन सकते हैं, लेकिन खराब इंसुलिन, कोलेस्ट्रॉल में बढ़ोतरी और मेटाबॉलिज्म को स्लो कर सकते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट में एक आयुर्वेद एक्सपर्ट ने तीन चीजों के बारे में बताया है, जिससे डायबिटीज वाले लोगों को बचना चाहिए। यह बताने का मतलब ये नहीं है कि आप इन्हें कभी नहीं खा सकते हैं, लेकिन कभी-कभी इनका कम मात्रा में सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

दही (CURD)

दही का सेवन हमारे शरीर में कफ दोष को बढ़ा सकता है, जिससे वजन ज्यादा हो सकता है और मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है। दही के पोषक तत्वों के अवशोषण को भी प्रभावित कर सकता है और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकता है।

Diabetes मरीजों को किन 3 चीजों का कम सेवन करना चाहिए, जानें Dr. Dixa Bhavsar Savaliya की Video के जरिए-

विज्ञापन

आयुर्वेद के अनुसार, दही की प्रकृति गर्म होती है, न कि ठंडी, जैसा कि लोग मानते हैं। यह पचने में भारी और चिपचिपा होता है। यह शरीर में कफ दोष को बढ़ाता है, जिससे कफ बढ़ता है और यहां तक कि कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol ) और ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides) भी बढ़ सकते हैं। इसलिए, डायबिटीज, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए दही से बचना सबसे अच्छा है और खराब इंसुलिन वालों को भी परहेज करना चाहिए। आप दही के बजाय, छाछ, जो ज्यादा पानी मिलाकर तैयार किया जाता है, उसका सेवन भी कभी-कभी कर सकते हैं।

विज्ञापन

सफेद नमक (WHITE SALT)

सफेद नमक सीधे तौर पर चीनी में बढ़ने की वजह नहीं बनता है, लेकिन यह डायबिटीज वाले लोगों के लिए ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ा सकता है, जो आगे चलकर दिल से जुड़ी समस्याएं, किडनी की बीमारी या स्ट्रोक का कारण बन सकता है। डायबिटीज वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर से प्रभावित होने की ज्यादा संभावना होती है, जिससे हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, किडनी की बीमारी और अन्य खतरा बढ़ जाता है। नमक का सेवन ब्लड शुगर को प्रभावित नहीं करता है, लेकिन नमक को कम करना या सफेद नमक के बदले सेंधा नमक का इस्तेमाल करना सही रहता है।

विज्ञापन

गुड़ (JAGGERY)

गुड़ को डायबिटीज मरीजों के लिए चीनी के मुकाबले एक सेफ ऑप्शन माना गया है, लेकिन यह फिर भी चीनी स्पाइस का कारण बन सकता है। चीनी से परहेज करना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीनी के समान या ज्यादा मात्रा में गुड़ का सेवन करने से चीनी में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे यह शुगर रोगियों के लिए एक अनहेल्दी ऑप्शन बन सकता है। गुड़ चीनी के मुकाबले में 100% ज्यादा हेल्दी है, क्योंकि इसके विपरीत चीनी, गुड़ बिना केमिकल्स के नेचुरल प्रोसेस से बनाया जाता है और पोषण से भरपूर होता है। इसलिए आपको गुड़ का सेवन करना चाहिए, लेकिन यह भी सीमित मात्रा में करना जरूरी है।

डायबिटीज में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, जानें इस Video में-

विज्ञापन

 

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ