Diabetes Medicine Side Effects: पाचन संबंधी समस्याओं में कब्ज भी शामिल होती है। यह एक आम लेकिन तकलीफदेह समस्या है, खासकर उन लोगों के लिए जो डायबिटीज की दवाएं ले रहे हैं। हाल ही में टाइप-2 डायबिटीज के इलाज के लिए ली जाने वाली एक दवा Mounjaro (Tirzepatide) से जुड़े कई मरीजों ने कब्ज की शिकायत की है। पाचन बोवेल डिजीजी की एक प्रमुख बीमारी है। वहीं, शुगर भी एक कॉमन बीमारी है, जो कई लोगों को होती है। भारत को डायबिटिक कैपिटल माना जाता है। यहां अधिकतर लोग शुगर कंट्रोल करने के लिए दवाएं भी खाते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं, तो आपको कब्ज हो सकती है। चलिए जानते हैं डॉक्टर से इसका कारण।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
एशियन हॉस्पिटल के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट विभाग के सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. संदीप खरब बताते हैं कि यह दवा ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और वजन घटाने में मदद करती है, लेकिन इसके कुछ पाचन संबंधी साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। कब्ज उनमें से एक प्रमुख दिक्कत है।
ये भी पढ़ें- Cancer Causes: पीरियड्स में पेट फूलना भी कैंसर का शुरुआती संकेत! जानें डॉक्टर से
क्या है Mounjaro?
मौंजारो एक इंजेक्शन के रूप में दी जाने वाली दवा है, जिसमें तिरजेपाटाइड नामक कंपाउंड पाया जाता है। यह दवा दो रिसेप्टर्स- GLP-1 और GIP को एक्टिव करती है, जिससे शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ता है, लिवर में बनने वाली शुगर कम होती है और पाचन की गति स्लो हो जाती है। इस दवा का उपयोग केवल टाइप-2 डायबिटीज के इलाज के लिए FDA द्वारा मंजूर किया गया है। यह टाइप-1 डायबिटीज या सिर्फ वजन घटाने के लिए दी जाती है।
Mounjaro और कब्ज के बीच क्या संबंध है?
1. गट हेल्थ को प्रभावित करें
मौंजारो से पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे मल लंबे समय तक आंतों में रुकता है और सख्त हो जाता है। इससे मल त्याग करने में दिक्कत आती है। यह परेशानी आगे चलकर गंभीर कब्ज की शिकायत कर सकती है या बवासीर का भी कारण बन सकती है।
2. भूख में कमी
इस दवा को खाने से भूख में कमी आती है, जिससे व्यक्ति कम खाना खाता है और कम पानी पीता है। यह फाइबर और लिक्विड की कमी करता है, जिससे कब्ज होती है।
3. पानी की कमी
मौंजारो के कारण शरीर मल से अधिक मात्रा में पानी को सोख लेता है, जिससे मल सूख और कठोर हो जाता है। इससे शरीर में भी पानी की कमी हो जाती है, जो एक और कारण है कब्ज का।
मौंजारो से होने वाली कब्ज से राहत पाने के उपाय
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं- रोजाना कम से कम 8–10 गिलास पानी पीने की आदत बनाएं।
शारीरिक गतिविधि करें- रोजाना टहलना, योगा या हल्की एक्सरसाइज करने से कब्ज की समस्या दूर होती है।
फाइबर युक्त भोजन खाएं- अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, चिया सीड्स और राजमा जैसे फूड्स को शामिल करें।
स्टूल सॉफ्टनर का सेवन (डॉक्टर की सलाह पर)- अगर आपको मल त्याग करने में परेशानी होती है, तो डॉक्टर की सलाह पर मैग्नीशियम सिट्रेट, पॉलीथाइलीन ग्लाइकॉल जैसे स्टूल सॉफ्टनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दवा से अन्य पाचन संबंधी साइड इफेक्ट्स
- मतली
- उल्टी
- अपच
- दस्त
जरूरी सलाह
अगर आप मौंजारो का इस्तेमाल कर रहे हैं और कब्ज की समस्या हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप थोड़े से खानपान में बदलाव और शारीरिक गतिविधि को रोजाना करने से इसके साइड इफेक्ट को कम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- IBD Causes: इस गंभीर बीमारी में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर, जानें संकेत और बचाव के उपाय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
काला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
42 mins agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
3 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
6 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
20 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
21 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
22 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines