हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या डायबिटीज पूरी तरह ठीक हो सकती है? जानिए कब संभव है रिवर्स करना और कब नहीं

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या हम डायबिटीज को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं और फ्री जिंदगी गुजार सकते हैं? आइए जानते हैं कितना मुमकिन और नामुमकिन है ऐसा करना?

विज्ञापन
डायबिटीज को कैसे खत्म करें?

Diabetes Cure: डायबिटीज आज भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है. लाखों लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं, लेकिन लोगों का सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि क्या डायबिटीज को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है? अक्सर लोग इसे सिर्फ थोड़ी शुगर बढ़ना समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर रूप ले सकता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि डायबिटीज एक दिन में नहीं होती, बल्कि यह शरीर में धीरे-धीरे विकसित होती है. हालांकि, अगर सही समय पर इसके संकेत समझ लिए जाएं, तो इस बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है और कुछ मामलों में पूरी तरह रिवर्स भी किया जा सकता है. आइए जानते हैं कब आप डायबिटीज को रोक सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 100 बीमारियों को ठीक करने का सिर्फ 1 चमत्कारी उपाय, बाबा रामदेव ने बताया रोज 1 गिलास पीने से होगा जबरदस्त फायदा

विज्ञापन

डायबिटीज के स्टेज जानें

इससे पहले यह समझना जरूरी है कि डायबिटीज के स्टेज कितने होते हैं. इन्हीं स्टेज पर निर्भर करता है कि आप अपनी इस समस्या को रोक पाएंगे, यह इसे कंट्रोल ही करना होगा?

  • स्टेज 1: इंसुलिन रेजिस्टेंस – इस अवस्था में ब्लड शुगर सामान्य रहती है, लेकिन मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है. खाने के बाद सुस्ती, भारीपन और दिमाग में धुंधलापन महसूस होता है.
  • स्टेज 2: प्री-डायबिटीज– फास्टिंग शुगर 100 से ऊपर और HbA1c 5.7 से 6.4 के बीच पहुंच जाती है. इसमें पेट के आसपास चर्बी बढ़ना इसका बड़ा संकेत माना जाता है. स्टेज 1 और स्टेज 2 दोनों में ही अच्छी और स्वास्थ्य लाइफस्टाइल से इस समस्या को खत्म किया जा सकता है.
  • स्टेज 3: अर्ली डायबिटीज– इस स्टेज में फास्टिंग शुगर 126 से ज्यादा होता है और HbA1c 6.5 के पार हो जाती है. इसमें मरीज को बार-बार भूख लगना और पेशाब जैसी समस्या देखने को मिलती है. इस स्टेज में डायबिटीज को काफी हद तक रिवर्स किया जा सकता है, लेकिन वह भी अच्छी रूटीन और सख्त डाइट के साथ ही.
  • स्टेज 4: अनकंट्रोल डायबिटीज– यह वह स्टेज है जब मरीज पर दवाओं का असर कम होने लगता है. इसके लक्षणों में पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होना शामिल है. इस स्टेज में डायबिटीज को ठीक कर पाना लगभग असंभव है.
  • स्टेज 5: कॉम्प्लिकेटेड डायबिटीज– इस स्टेज में सालों से डायबिटीज होने के कारण शरीर के महत्वपूर्ण अंग प्रभावित होने लगते इसमें, किडनी, आंखें, दिल और नसें शामिल हैं. इस स्टेज में डायबिटीज को पूरी तरह ठीक करना लगभग नामुमकिन है.

समय पर पहचान ही है सबसे बड़ा बचाव

विज्ञापन

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि डायबिटीज के छोटे-छोटे संकेतों को नजरअंदाज करना भविष्य में भारी पड़ सकता है. इसलिए रेगुलर ब्लड टेस्ट कराना, डॉक्टर की सलाह मानना और स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाना ही इस साइलेंट बीमारी से बचने का सबसे अच्छा इलाज है. याद रखें, सही समय पर उठाया गया सही कदम आपको गंभीर मुश्किलों से बचा सकता है और एक स्वस्थ जीवन की ओर ले जा सकता है.

यह भी पढ़ें: महिलाओं के बीच तेजी से फैल रही PCOS बीमारी! यह आम लक्षण देते हैं समस्या का बड़ा संकेत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola