---विज्ञापन---

शुगर को जड़ से खत्म कर देगा ये नुस्खा, धनवंतरी की किताब में इसका जिक्र

डायबिटीज की बीमारी इन दिनों लोगों के बीच कॉमन है। लोग इसके लिए दवाइयां खाते हैं, जो बीमारी को सिर्फ नियंत्रित करती हैं। उसे जड़ से खत्म करने के लिए आयुर्वेद में कई उपाय बताए गए हैं। उन उपायों में से एक इस रिपोर्ट में जानिए। शुगर कंट्रोल करने का यह नुस्खा आसान और असरदार दोनों है।

शुगर के रोग को साइलेंट किलर माना जाता है। जी हां, यह बीमारी धीरे-धीरे लोगों के शरीर में पैदा होती है और गंभीर रूप ले लेती है। भारत को तो डायबिटिक कैपिटल भी माना जाता है। शुगर नियंत्रित करने के लिए आपको डाइट और लाइफस्टाइल से लेकर कई बातों का ख्याल रखना होता है। आजकल हर किसी के घर में टाइप-1 और 2 का एक न एक रोगी मिल ही जाता है। इसकी दवाएं भी मौजूद हैं, मगर मेडिसिन्स की मदद से शुगर को सिर्फ को कंट्रोल किया जा सकता है। आयुर्वेद में शुगर जैसी बीमारियों के नष्ट करने के लिए कई नुस्खों के बारे में बताया गया है। हम आपको इस अपनी खबर में ऐसे ही एक नुस्खे के बारे में बता रहे हैं, जिससे मधुमेह पूरी तरह नष्ट हो जाएगा।

आयुर्वेद का यह नुस्खा धनवंत्रि की किताब से लिया गया है। इस नुस्खे को मधुमेह नाशक भी कहा जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- कैंसर इलाज की रेस में क्यों पिछड़ रहे हैं मरीज?

क्या है उपाय?

  • इसके लिए आपको बबूल के पत्ते 5 ग्राम, नीम के पत्ते 5 ग्राम, जामुन के पत्ते 5 ग्राम, बेल के पत्ते 5 ग्राम और गुड़हल के फूल 2 ग्राम लेने होंगे। अब इन सब चीजों को पीसकर 100 ग्राम पानी में घोलकर छान लें। अगर अच्छे से बारीक पिसे हों तो छानना जरूरी नहीं है।
  • इसे मधुमेह नाशक को दिन में एक बार खाना खाने के बाद लेना है। इसको लगातार कई महीने तक सेवन करना चाहिए, ताकि असर जल्द दिख सके।
  • इसके अलावा, मीठे पदार्थों से बिलकुल दूर रहना चाहिए। तले हुए भोजन का सेवन भी किताब में बिल्कुल वर्जित माना गया है। इसके साथ-साथ आपको जामुन के फल बीजसहित और करेले का रस भी पीना चाहिए।

---विज्ञापन---

कुछ अन्य उपाय

  • डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए आपको नीलगिरी के पत्तों का रस भी पीना चाहिए। आप इसके पत्तों को खाली पेट सुबह चबाकर खा सकते हैं।
  • अंजीर के पत्तों को रोजाना खाना भी फायदेमंद होगा।
  • भृंगराज के पत्ते की चाय पी सकते हैं।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में छींक किन बीमारियों के संकेत, डॉक्टर के इस घरेलू नुस्खे से मिलेगी राहत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: May 01, 2025 08:06 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola