Diabetes Controlling Tips: शुगर या मधुमेह ऐसी बीमारी है, जो आजकल हर उम्र के लोगों को होने लगी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दिल की बीमारियों के बाद डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ा रही है। इस बीमारी के घेरे में सिर्फ बुजुर्ग नहीं बल्कि छोटे बच्चे भी शामिल है। SAAOL हार्ट सेंटर के कार्डियो एक्सपर्ट डॉक्टर बिमल छाजेर बताते हैं कि टाइप-1 बच्चों में और टाइप-2 वयस्कों में होती है। अगर शुगर को नियंत्रित करना है, तो अपनी डाइट में ब्रोकली को शामिल करें। इस एक सब्जी को खाने से ही बढ़ा हुआ शुगर स्तर काफी हद तक कम किया जा सकता है।
क्यों खाएं ब्रोकली?
एक्सपर्ट बताते हैं कि ब्रोकली एक पॉपुलर सब्जी हो गई है। इस सब्जी के पत्ते और डंठल सबकुछ खाया जा सकता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। ब्रोकली में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो शरीर में दवा की तरह काम करता है और बीमारियों से बचाता है।
ये भी पढ़ें- फोन एडिक्शन से दूर रहने का आसान तरीका डिजिटल डिटॉक्स, 3 टिप्स से मिलेगी राहत
डायबिटीज में क्यों खाएं?
ब्रोकली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत लो तकरीबन 10 के आसपास होती है। इसे खाने से शुगर का स्तर बढ़ेगा नहीं और स्थिर भी रहेगा। ब्रोकली खाने से शुगर स्पाइक नहीं होता है और बाकी चीजों से होने वाले स्पाइक को भी बैलेंस मिलता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि ब्रोकली में कुछ और सब्जियों को मिलाकर खाने से उसका न्यूट्रिएंट और बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप रोज किसी न किसी रूप में ब्रोकली खाएंगे, तो शुगर नियंत्रित रहेगी। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की समस्या भी नहीं होगी।
ब्रोकली के अन्य फायदे
फाइबर- ब्रोकली में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे डाइजेशन इंप्रूव होता है। इसमें इनसोल्युबल फाइबर होता है, जो ग्लूकोज के स्तर को भी नियंत्रित करता है। ब्रोकली खाने से एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मिलते हैं, जिससे शरीर की सूजन कम होती है। ब्रोकली को नियमित रूप से खाने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। ये हमारे गट हेल्थ को सुधारता है और गुड बैक्टीरिया के सोर्स को बढ़ाता है।
ये भी पढ़ें- सावन में सात्विक डाइट से मिलेंगे कई फायदे, दिनभर एनर्जी से भरपूर रखेंगे ये 3 सुपरफूड्स
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
3 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
4 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
5 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
7 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines