हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diabetes Controlling Tips: बिना इंसुलिन कैसे होगा शुगर कंट्रोल? डॉक्टर ने दिए स्पेशल टिप्स

Diabetes Controlling Tips: शुगर के मरीजों को अपना बढ़ा हुआ ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए खानपान के साथ कुछ जरूरी बदलाव भी करने होते हैं, जिससे उनकी डायबिटीज रिवर्स की जा सके। डॉक्टर भाग्येश ने डायबिटीज कंट्रोल के लिए ABCD फार्मूला दिया है। आइए जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन

Diabetes Controlling Tips: डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट के साथ लाइफस्टाइल में भी परिवर्तन करना चाहिए क्योंकि इस बीमारी को खत्म करना मुमकिन नहीं है। ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए डाइट, एक्सरसाइज जैसी चीजों का खास ख्याल रखना होता है। बता दें कि डायबिटीज ऐसी बीमारी है, जो भारत में काफी समय से सक्रिय है। इसे डायबिटिक कैपिटल भी माना जाता है। डॉक्टर भाग्येश कुलकर्नी जो पिछले 12 सालों से शुगर की बीमारी को रिवर्स करने के लिए लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने इस बीमारी पर काफी रिसर्च भी की है। वह बताते हैं कि डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए एक ABCDE फार्मूला अपनाना चाहिए। आइए जानते हैं इस फॉर्मूला के बारे में।

क्या है ये फॉर्मूला?

A- इसमें ए का अर्थ है एसिस्मेंट, मतलब बीमारी का सही एसिस्मेंट करने से बीमारी की कंसिस्टेंसी समझी जा सकती है। डॉक्टर भाग्येश कहते हैं अगर हम सुबह ब्लड शुगर काउंट चेक नहीं करते हैं, तो पेशेंट के लिए सही प्रैक्टिस नहीं है। इसकी मदद से हम पूरे दिन की डाइट को बैलेंस कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-Monsoon Health Tips: बारिश के बाद बढ़ गया है लेप्टोसिरोसिस का खतरा, किन राज्यों में रिस्क ज्यादा?

विज्ञापन

B- बी से बॉडी डिटॉक्स होता है। डॉक्टर बताते हैं कि शुगर के रोगियों को बॉडी डिटॉक्स करना जरूरी होता है। ये लोग सुबह की चाय पीना बंद कर दें चाहे वह बिना चीनी की क्यों न हों। इसकी जगह शरीर को डिटॉक्स करने के लिए ग्रीन जूस, डिटॉक्स वॉटर या फिर मेथी का पानी और तुलसी का पानी पी सकते हैं।

C- सी यानी कस्टमाइज करना। अब इसमें हमें अपनी डाइट को अपने वजन के मुताबिक कस्टमाइज करने की जरूरत होती है। शरीर का जितना वेट है, आपको अपनी डाइट से उतना मिलीग्राम कार्बोहाइड्रेट को हटाना है और उसकी जगह फाइबर, प्रोटीन जैसे न्यूट्रिशन की वैल्यू बढ़ानी है।

विज्ञापन

D- डी फॉर डाइट। आपकी डाइट कैसी होगी, ये भी शुगर रिवर्स करने में जरूरी है। आपकी डाइट में कार्ब्स सबसे कम होनी चाहिए और फाइबर सबसे ज्यादा। सुबह डिटॉक्स के बाद साबुत अनाजों का नाश्ता खाएं। लंच में सलाद का सेवन करना सबसे जरूरी है। खाने से पहले 1 कटोरी सलाद, हरी सब्जी और दाल के साथ मल्टीग्रेन आटे का फुल्का खाएं। रात का खाना 8 बजे से पहले और हल्का होना चाहिए, जैसे कि सूप, दाल और दलिया।

E- ई का मतलब एक्सरसाइज से है। आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी होगी क्योंकि इससे शारीरिक गतिविधि होती है, जो शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- मानसून में बढ़ जाती हैं इलेक्ट्रिक शॉक की घटनाएं, एक्सपर्ट ने बताया कितना करंट ले सकता है जान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola