डायबिटीज पेशेंट के लिए सही नहीं ये 3 चीजें? अभी रुक जाएं नहीं तो पड़ सकता है भारी

Diabetes Causes: डायबिटीज की बीमारी में खाने-पीने की कई चीजों पर पाबंदी लगाई जाती है। ठीक वैसे ही, डायबिटीज के लिए लोग कुछ घरेलू उपाय या जड़ी-बूटियां भी खाते हैं ताकि शुगर लेवल नियंत्रित रह सके। हम आपको ऐसी ही 3 चीजों के बारे में बता रहे हैं जिसे लोग ब्लड शुगर कम करने के लिए खाते हैं लेकिन यह असल में नुकसानदायक होता है।

Diabetes

Diabetes Causes: शुगर की बीमारी एक बढ़ती हुई लाइफस्टाइल की बीमारी है। इस बीमारी में लोगों को अपनी जिंदगी में कई बदलाव करने होते हैं। भले ही, डायबिटीज के लिए कितनी भी असरदार दवाएं आ जाएं, हम घरेलू नुस्खों को करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। नुस्खों में अक्सर, आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। पर क्या आप जानते हैं, कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें खाने से शुगर का स्तर कम नहीं बल्कि आपकी समस्या बढ़ सकती है। आइए, जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

विज्ञापन

क्या हैं ये चीजें?

दरअसल, लल्लनटॉप के यूट्यूब पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसके अनुसार ये तीन आयुर्वेदिक सप्लीमेंट्स के सेवन से शुगर की बीमारी में राहत मिलने के दावे को खारिज किया गया है। इनके अनुसार, इन चीजों को लेकर कई हेल्थ रिसर्च हो चुकी है, जिसमें इनसे शुगर कम होने की पुष्टि हुई है लेकिन कुछ मामलों में इन चीजों को डायबिटीज की दवाओं के साथ खाना नुकसानदेह हो सकता है। शुगर की दवा के साथ इन्हें खाने से रिएक्शन उल्टा पड़ सकता है, जो समस्या को बढ़ाते हैं। ये 3 चीजें हैं-

विज्ञापन
  • एलोवेरा जूस
  • जिनसेंग
  • दालचीनी

कैसे होगा नुकसान?

एलोवेरा जूस

खून में शुगर की मात्रा कम करने के लिए कई हेल्थ एक्सपर्ट एलोवेरा जूस पीने की सलाह देते हैं। डॉक्टर सुरिंद्र के अनुसार, डायबिटीज की दवाओं के साथ एलोवेरा जूस पीने से हाइपोग्लाइसिमिया हो सकता है। इस स्थिति में शरीर से शुगर लेवल बहुत कम हो जाता है, जो कि सही नहीं है। एक स्वस्थ शरीर को संतुलित मात्रा में शुगर की भी जरूरत होती है।

विज्ञापन

जिनसेंग

विज्ञापन

जिनसेंग एक प्रकार का आयुर्वेदिक पौधा है। यह पौधा एशिया में पाया जाता है और इसका उपयोग पारंपरिक चाइनीज दवाओं को बनाने में किया जाता है। जिनसेंग औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है इसलिए शुगर के लिए भी असरदार माना जाता है लेकिन जिनसेंग और डायबिटीज की दवा साथ लेने से हाइपोग्लाइसिमिया हो सकता है।

diabetes symptoms

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

दालचीनी

आपने अक्सर सुना होगा, डायबिटीज के मरीज चीनी की जगह दालचीनी पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, दालचीनी को डायबिटिक फ्रेंडली माना गया है लेकिन शुगर की दवा और दालचीनी, दोनों साथ खाना सही नहीं है। खासतौर पर कैसिया दालचीनी को मधुमेह की दवाओं के साथ खाने के लिए सख्त मना किया जाता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ