---विज्ञापन---

हेल्थ

Diabetes की बीमारी छीन रही पेरेंट्स बनने का सुख, जानें शुरुआती कारण-बचाव के तरीके

Diabetes Side Effects: शुगर की बीमारी का हमारी प्रजनन क्षमता से भी खास कनेक्शन है। इस बीमारी के होने से आपको हार्ट और अन्य अंगों से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुगर की बीमारी से माता-पिता बनने का सपना यानी कंसीव करने में भी परेशानी हो सकती है? अगर नहीं, तो इस रिपोर्ट में जान लीजिए।

Diabetes Side Effects: डायबिटीज एक ऐसा गंभीर रोग है, जो दुनियाभर में लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। भारत भी उन देशों में से एक है, जहां यह बीमारी काफी सक्रिय है। डायबिटीज का संबंध प्रजनन क्षमता यानी कि गर्भावस्था से भी है। माता-पिता बनना हर कपल का सपना होता है, लेकिन लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारियां इन परेशानियों को बढ़ा देती हैं। शुगर की बीमारी भी इस सपने के बीच काटा बन सकती है। जी हां, डायबिटीज टाइप 1 और टाइप 2 से प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है, जिससे गर्भधारण करने में समस्याएं आ सकती हैं। आइए जानते हैं इसका कारण और बचाव के तरीके।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

---विज्ञापन---

डायबिटीज का प्रजनन क्षमता पर प्रभाव

महिलाओं में शुगर का स्तर ज्यादा होने से हार्मोनल असंतुलन, पीसीओएस (PCOS) और मासिक धर्म की अनियमितता हो सकती है। इन कारणों से महिलाओं में गर्भधारण करने में दिक्कतें या फिर गर्भधारण करने के बाद गर्भपात होने की संभावनाएं रहती हैं। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. मोनिका कुंभट, जो न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स की सलाहकार हैं, बताती हैं कि पुरुषों में भी शुगर की बीमारी होने से उनकी प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है, जिससे स्पर्म काउंट की कमी हो सकती है। हाई शुगर लेवल से स्पर्म की गति और आकार भी प्रभावित होते हैं। शुगर की बीमारी पुरुषों में नपुंसकता की समस्या पैदा कर सकती है।

शुगर की बीमारी से बचाव के उपाय और इलाज

1. खानपान पर ध्यान दें- मधुमेह रोगियों को अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। अपनी डाइट में ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स शामिल करें।

---विज्ञापन---

diabetes

2. शुगर मॉनिटरिंग- नियमित रूप से शुगर की जांच करते रहें ताकि कोई समस्या हो, तो तुरंत ट्रीटमेंट करवा सकें। दवा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

---विज्ञापन---

3. वेट मैनेजमेंट- शुगर की बीमारी से बचाव के लिए वेट कंट्रोल रखना जरूरी है। गर्भवती होने के लिए भी वजन को नियंत्रित करना जरूरी है। ज्यादा वजन हार्मोनल इंबैलेंस और प्रजनन क्षमता पर नेगेटिव इंपैक्ट पड़ता है।

4. एक्सरसाइज करें- नियमित रूप से व्यायाम करने से जैसे स्वीमिंग, योग और रनिंग शुगर के स्तर को नियंत्रित रख सकती है।

---विज्ञापन---

5. तनाव कम करें- तनाव लेने से भी शुगर का स्तर बढ़ सकता है, जो प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है। इसलिए, स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए अलग-अलग तकनीकों की मदद लें।

6. धूम्रपान और शराब से बचें- धूम्रपान और शराब का अत्यधिक सेवन शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, इसलिए, इन चीजों से भी दूरी बनाएं।

---विज्ञापन---

7. मेडिकल हेल्प- अगर शुगर की बीमारी नहीं है या उसका इलाज करवा रहे हैं और फिर भी माता-पिता नहीं बन पा रहे हैं, तो एक्सपर्ट की मदद लें।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 09, 2024 12:21 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola