Gen Z पर डायबिटीज का खतरा ज्यादा! जानिए कारण और बचाव के उपाय

Diabetes Causes in Gen Z: भारत में डायबिटीज की बीमारी सामान्य हो गई है। आजकल युवाओं को भी यह रोग हो रहा है, ऐसे में इस रोग से बचाव के लिए कुछ आदतों का पालन करना जरूरी है। आइए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट इस पर क्या कहते हैं।

Diabetes Causes in Gen Z

Diabetes Causes in Gen Z

Diabetes Causes in Gen Z: मधुमेह रोगियों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। इंडिया को डायबिटीज कैपिटल माना जाता है। यहां के मामले ज्यादा हैं, लेकिन उससे भी ज्यादा गंभीर बात यह है कि यहां के युवा, जिन्हें जेन जी (Gen Z) कहा जाता है, वे इस बीमारी से सबसे अधिक पीड़ित पाए जाते हैं। यहां के युवा और किशोर इस बीमारी के शिकार लगातार हो रहे हैं। मगर इसका कारण क्या है? आइए जानते हैं युवा क्यों बन रहे हैं टारगेट और कैसे ये लोग खुद को सुरक्षित कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

कुछ स्टडीज में इस बात का खुलासा हुआ है कि 30 साल तक के युवाओं के शरीर में प्री-डायबिटीज के लक्षण दिखाई देते हैं और कुछ में तो टाइप-2 के संकेत भी दिखने लगते हैं। डॉक्टर अदवैत शर्मा, जो कि ट्रूवर्थ वेलनेस के चीफ मेडिकल ऑफिसर हैं, हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताते हैं कि युवाओं में आजकल जो ट्रेंड है, वह उनकी सेहत के लिए हानिकारक है। युवाओं की लाइफस्टाइल स्ट्रेस में रहती है, इन लोगों को डायबिटीज जेनेटिकली मिली है, जो मधुमेह रोग का एक कारण है। इसके अलावा, युवाओं के डेली रूटीन में शराब, धूम्रपान और ओवरईटिंग की समस्याएं भी डायबिटीज का कारण बन रही हैं।

विज्ञापन

कैसे कर सकते हैं बचाव?

डॉक्टर अदवैत शर्मा बताते हैं कि युवा कुछ अच्छी आदतों का पालन करें, तो डायबिटीज की रोकथाम कर सकते हैं।

विज्ञापन

1. संतुलित आहार- अच्छी संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन बढ़ाएं। अपनी डाइट में प्रोटीन, फाइबर और ताजे फल-सब्जियों को शामिल करें। साबुत अनाज खाने से भी शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा।

2. एक्टिव रहें- फिजिकल एक्टिविटीसेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। रोजाना वॉकिंग, साइकलिंग या स्ट्रेचिंग करने से आपको लाभ होगा। आप सीढ़ियां भी चढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

3. स्ट्रेस मैनेजमेंट- तनावमुक्त रहने की कोशिश करें। आप व्यायाम कर सकते हैं, योग कर सकते हैं और अलग-अलग टेक्निक्स फॉलो कर सकते हैं। ज्यादा फोन या स्क्रीन से कनेक्टेड रहने से भी तनाव बढ़ता है।

Diabetes Causes in Gen Z

photo credit-freepik

विज्ञापन

4. नींद पूरी करें- डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए या इसकी रोकथाम में नींद की भी अहम भूमिका रहती है। पर्याप्त नींद लेने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा संतुलित रहती है। इसलिए, सही समय पर सोएं और जागें। कोशिश करें, रोजाना सेम समय पर ही सोने जाएं।

5. रेगुलर चेकअप- प्री-डायबिटीज के लक्षणों से ही शरीर का ध्यान रखना शुरू कर दें। समय-समय पर शुगर की जांच करवाने से ब्लड शुगर के स्तर की जानकारी मिलती रहेगी और बचाव में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ