हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बढ़ा हुआ शुगर छीन सकता है आंखों की रोशनी, इस बीमारी का रहता है खतरा

Diabetic Retinopathy: डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। जब शरीर में शुगर लेवल सामान्य से ज्यादा हो जाता है, तो इसका प्रभाव शरीर के बाकी अंगों पर भी पड़ने लगता है। डायबिटिक रेटिनोपैथी कैसी बीमारी है? आइए समझते हैं।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- Freepik

Diabetic Retinopathy: डायबिटीज, जिसे मधुमेह भी कहते हैं। यह बीमारी हमारी खराब जीवनशैली के प्रभाव से होती है। भारत को तो डायबिटीज कैपिटल माना गया है। यहां सबसे ज्यादा मधुमेह के रोगी रहते हैं। टाइप-2 डायबिटीज, शुगर का गंभीर प्रकार है। इस टाइप में शुगर सामान्य से अधिक हो जाता है, जिसके बाद शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित होने लगते हैं। बढ़े हुए शुगर लेवल से आंखों की एक बीमारी, जिसे डायबिटिक रेटीनोपैथी कहते हैं का रिस्क बढ़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो इस बीमारी में लोगों को देखने में भी समस्या हो सकती है। चलिए जानते हैं इस बीमारी का कारण और बचाव के उपाय समेत शुरुआती संकेत।

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी

क्या है डायबिटिक रेटिनोपैथी?

डायबिटिक रेटिनोपैथी, आंखों की रोशनी से संबंधित ऐसी बीमारी है, जो शुगर पेशेंट्स को होती है। खासतौर पर टाइप-2 के मरीज इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं। यह उन लोगों को भी प्रभावित करता है, जो शुगर होने के बावजूद स्मोकिंग और शराब का सेवन करते हैं।

विज्ञापन

क्यों खतरनाक है डायबिटिक रेटिनोपैथी?

डायबिटिक रेटिनोपैथी में ब्लड वेसल्स का नुकसान होता है, जो आंख की रेटिना (आंख की भीतरी परत) में खून की आपूर्ति करता है। समय के साथ, यह बीमारी आंखों की दृष्टि को प्रभावित कर सकती है और यदि समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो अंधेपन का कारण बन सकती है।

डायबिटिक रेटिनोपैथी के शुरुआती संकेत

  • आंखों में धुंधलापन होना।
  • कम दिखाई देना।
  • लगातार सिरदर्द होना।
  • चक्कर आना।
  • आंखों के सामने काले धब्बे या तैरते हुए कुछ दिखाई देना।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

डायबिटिक रेटिनोपैथी से बचाव के उपाय

  • हर 6 महीनों में आंखों की जांच करवाएं।
  • डायबिटीज चेक करते रहें ताकि शुगर लेवल पर ध्यान रहे।
  • ब्लड प्रेशर को बढ़ने न दें।
  • वजन कम करें।
  • यदि शुगर की दवा ले रहे हैं, तो समय और निर्देशानुसार सेवन करें।

डायबिटीज कंट्रोल रखने के कुछ तरीके

  • स्वस्थ और फाइबर युक्त आहार खाएं।
  • जौ का सेवन करें।
  • ताजे फल-सब्जी खाएं।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • रोजाना एक्सरसाइज करें।
  • चीनी की जगह अन्य स्वीटनर्स का इस्तेमाल करें।

 

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola