Tulsi Leaves Can Help Lower Blood Sugar Levels: पूजा से लेकर शादी तक सभी शुभ कामों में तुलसी का प्रयोग होता है। तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसके कई गुणकारी फायदे हैं। सर्दी-जुकाम, खांसी के अलावा तुलसी सांसों से जुड़ी बीमारियों को भी दूर करने में हेल्प करता है। इसके अलावा तुसली डायबिटीज की बीमारी में गुणकारी मानी जाती है। इन दिनों हर दूसरा व्यक्ति डायबिटीज से ग्रस्त है।
खराब जीवनशैली की वजह से ये बीमारी होती है। आपको बता दें, जब शरीर में इंसुलिन का प्रोडक्शन कम होने लगता है तो ब्लड शुगर बढ़ने लगता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में तुलसी बेहद कारगर है। तुलसी की पत्तियों में हाइपोग्लाइसेमिक (Hypoglycemia) गुण मौजूद होते हैं। इसके साथ ही इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidant) पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में हेल्प करते हैं।
ब्लड शुगर बढ़ने से इन बीमारियों का खतरा
- किडनी फेल
- हार्ट अटैक
- स्ट्रोक
- मल्टीपल ऑर्गन फेलियर (Multiple Organ Failure)
- आंखों पर भी बुरा असर होता है।
ये भी पढ़ें- Diabetes शरीर के कौन से अंगों को करती है सबसे ज्यादा प्रभावित, क्या कहते हैं Health Expert
कैसे करें तुलसी का सेवन
- रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी की 4-5 पत्तियों, उन्हें अच्छे से धोकर चबा लें।
- तुलसी की कुछ पत्तियां एक बड़े गिलास पानी डालकर रातभर रखें और सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीलें।
- आप ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए तुलसी के पत्तों से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। चाय बनाते समय उसमें चीनी की बजाय शहद मिलाकर पिएं।
तुलसी के अन्य फायदे
- तुलसी की पत्ती सांस की बदबू से राहत दिलाने में कारगर है।
- तुलसी के पत्ते खाने से स्ट्रेस कम होता है।
- तुलसी का काढ़ा सेवन करने से सर्दी और खांसी की परेशानी भी दूर होती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
12 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
14 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
15 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
17 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines