हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डायबिटीज के मरीजों को सबसे ज्यादा इस खतरनाक कैंसर का खतरा, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये आम गलती?

Cancer Risk In Diabetes: क्या आप भी यह समझते हैं कि डायबिटीज को आप दवाइयों से कंट्रोल कर हर बीमारी से बचाव कर सकते हैं? आपको जानकर हैरानी होगी कि डायबिटीज के कारण एक खास तरह के कैंसर की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है, जिसके शुरुआती लक्षण अक्सर दिखाई  नहीं देते हैं. आइए जानते हैं किया है इस कैंसर का नाम और कहां होता है ये?

विज्ञापन
डायबिटीज में किस कैंसर का खतरा बना रहता है? (Image: AI)

Sugar Patients Cancer Risk: खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण शरीर अंदर से इतना बुरा प्रभावित हो जाता है कि शरीर बीमारियों का घर बन जाता है. इन्हीं बीमारियों में से एक है डायबिटीज, यानी शुगर की बीमारी, जिसे मधुमेह भी कहा जाता है. यह गंभीर बीमारी इतनी खतरनाक होती है कि मरीजों को लंबे समय तक यहां तक कि जिंदगी भर दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है. आपको शायद मालूम न हो लेकर इस गंभीर बीमारी के कारण सिर्फ हार्ट और किडनी से जुड़ी समस्या नहीं होती, बल्कि कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है. इस स्टोरी में हम आपको एक ऐसे कैंसर के बारे में बताएंगे, जिसका खतरा डायबिटीज के मरीजों में सबसे ज्यादा देखा जाता है.

यह भी पढ़ें: टॉयलेट पेपर या पानी, कौन है ज्यादा बेहतर? जानिए सच्चाई जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

डायबिटीज शरीर को बना देती अंदर से खोखला

डायबिटीज को हल्के में लेना सबसे बड़ी गलती होती है, अगर आप सोचते हैं कि डायबिटीज सिर्फ उन्हीं लोगों को होगी, जिनके परिवार में पहले से किसी को हो रखी है, तो आप गलत है. खराब लाइफस्टाइल, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, मीठा का ज्यादा सेवन आदि इसके मुख्य कारण है और हालात कई बार इतने बुरे हो जाते हैं, कि यह बीमारी अपना असर दिमाग, आंख, किडनी, दिल आदि सभी जरूरी अंगों पर दिखाने लगती है.  

विज्ञापन

इस कैंसर का सबसे ज्यादा खतरा

आपको जानकर हैरानी होगी कि जामा जर्नल में प्रकाशित हालिया अध्ययन के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों के बीच  कोलोरेक्टल ( कोलन) कैंसर Colorectal Cancer होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है. रिपोर्ट बताते हैं कि डायबिटीज की मरीजों में इस गंभीर कैंसर का खतरा 47% से ज्यादा होता है. ये कैंसर मुख्य रूप से बृहदान्त्र में अनियंत्रित कोशिकाओं के बढ़ने के कारण होता हैं. हर साल इस प्रकार के कैंसर के कारण लाखों लोगों की मौत हो जाती है. बता दें कि टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध, उच्च इंसुलिन स्तर (हाइपरइंसुलिनेमिया), पुरानी सूजन और उच्च रक्त शर्करा के मदद से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा बढ़ाती है.

विज्ञापन

वक्त रहते जांच जरूरी, वरना जान पर बन सकता है खतरा

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के बीच कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा ज्यादा होने के कारण समय-समय पर जांच कराना जरूरी है, ताकि इसके खतरे को पहचान कर वक्त रहते कम किया जा सके. इस गंभीर बीमारी का पता लगाने के लिए डॉक्टर कोलोनोस्कोपी नामक एक टेस्ट करते हैं, जो पूरे कोलन (बड़ी आंत) के अंदर की जांच करने में मदद करती है.

विज्ञापन

कोलोनोस्कोपी में कैसे किया जाता है जांच

कोलोनोस्कोपी की प्रक्रिया में एक लंबी. लचीली ट्यूब का इस्तेमाल होता है, जिसे कोलोनोस्कोपी कहा जाता है. ट्यूब के सिर पर एक लाइट और एक छोटा कैमरा लगा होता है, जिससे कोशिकाओं में हो रहे किसी भी तरह के बदलाव को देखने में मदद  मिलती है, ऐसे में अगर कोशिकाएं बढ़ती दिखाई देती हैं, तो कैंसर का खतरा बनने लगता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि डायबिटीज के मरीज वक्त रहते अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करें और समय-समय पर जांच कराते रहे.

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहां है? गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए यह जगह है परफेक्ट, प्रकृति का अद्भुत नजारा दीवाना बना देगा

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola