Dia Mirza को पेरिमेनोपॉज में होने लगी हैं ये दिक्कतें, शरीर पर नजर आते हैं लक्षण

Perimenopause Symptoms: एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बताया कि वे पेरिमेनोपॉज की स्टेज में हैं और इस स्टेज में उन्हें कई दिक्कतें होने लगी हैं. ऐसे में यहां जानिए पेरिमेनोपॉज क्या है और इसके लक्षण कैसे नजर आते हैं.

Dia Mirza Perimenopause

पेरिमेनोपॉज क्या होता है?

Dia Mirza Perimenopause : एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने हाल ही में पेरिमेनोपॉज पर बात की है. शीदपीपल को दिए हालिया इंटरव्यू में दीया मिर्जा ने बताया कि पेरिमेनोपॉज के दौरान उनके शरीर में कौन से बदलाव हो रहे हैं. दीया ने कहा, “मैं हॉट फ्लैशेज महसूस करती हूं. यह साल खासतौर से काफी मुश्किल भरा रहा है.” दीया मिर्जा 44 साल की हैं और जब वे 39 साल की थीं तब मां बनी थीं. ऐसे में दीया कहती हैं कि अब वे समझ सकती हैं कि क्यों दादी-नानी कहा करती थीं कि बच्चे जल्दी कर लो. दीया का कहना है कि सभी महिलाओं को इस बारे में पता होना चाहिए क्योंकि पेरिमेनोपॉज फिजिकली, इमोशनली और मेंटली थका देने वाला होता है. दीया को पेरिमेनोपॉज में हॉट फ्लैशेज (Hot Flashes) की दिक्कत हो रही है. हॉट फ्लैशेज में गर्मी ज्यादा लगती है, पसीने आते हैं और अचानक से शरीर में दर्द महसूस होने लगता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है पेरिमेनोपॉज

पेरिमेनोपॉज वह स्थिति है जिसमें महिला का शरीर मेनोपॉज की तरफ बढ़ने लगता है. पेरिमेनोपॉज में अंडाशय में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन का स्तर गिरता-बढ़ता रहता है. इस स्टेज को ट्रांजिशन पीरियड भी कहते हैं. आमतौर पर महिलाओं में 40 से 45 साल की उम्र के बीच मेनोपॉज शुरू होता है. वहीं, कुछ महिलाओं में यह 38-39 या 40 की शुरुआत में भी शुरू हो सकता है. पेरिमेनोपॉज कुछ महीनों से लेकर 4 से 8 सालों तक भी रह सकता है. जब महिला को 12 महीनों तक पीरियड्स नहीं आते हें तो पेरिमेनोपॉज खत्म हो जाता है. इसका मतलब है कि अब महिला मेनोपॉज में आ चुकी है.

पेरिमेनोपॉज के क्या लक्षण होते हैं

विज्ञापन

अनियमित पीरियड्स – पेरिमेनोपॉज में पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं. कभी पीरियड्स आते हैं तो कभी नहीं आते हैं. इसमें ब्लीडिंग कम और ज्यादा भी हो सकती है. कई बार पीरियड्स में कुछ महीनों का गैप भी होता है.

हॉट फ्लैशेज आना – पेरिमेनोपॉज में महिला को हॉट फ्लैशेज आने लगते हैं. इस दौरान अचानक से चेहरे, गर्दन या छाती में तेज दर्द महसूस होता है और पसीना आने लगता है. खासकर रात के समय पसीना आता है.

विज्ञापन

नींद में दिक्कत – हार्मोन बिगड़ने के कारण रात में पसीना बहुत आता है, गर्मी लगती है और नींद लेने में दिक्कत होती है.

मूड बिगड़ना – पेरिमेनोपॉज में अक्सर ही महिला को मूड स्विंग्स होने लगते हैं. महिला को चिड़चिड़ापन होने लगता है, अचानक मूड बदल जाता है, घबराहट महसूस होती है और तनाव हो सकता है.

विज्ञापन

वजन बढ़ना – इस स्टेज में महिला का वजन बढ़ने लगता है. खासतौर से पेट के आस-पास वजन बढ़ जाता है. मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है.

शरीर में थकान – पेरिमेनोपॉज में अक्सर ही शरीर में थकान रहने लगती है. इसमें शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है और कमजोरी महसूस होने लगती है.

विज्ञापन

कैसे हैंडल करें पेरिमेनोपॉज

  • पेरिमेनोपॉज के दौरान संतुलित आहार लेना जरूरी है. इस स्टेज में कैल्शियम, विटामिन डी और फाइबर से भरपूर चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.
  • रोजाना एक्सरसाइज करें, वॉक करें या थोड़ी बहुत योगा करें जिससे वेट मैनेज हो सके.
  • कोशिश करें कि तनाव ज्यादा ना लें. स्ट्रेस मैनेजमेंट जरूरी है.
  • गहरी सांस लें और मेडिटेशन करें.
  • अगर पेरिमेनोपॉज के लक्षण बहुत ज्यादा प्रभावित करें तो डॉक्टर से सलाह लेने से झिझकें नहीं.

यह भी पढ़ें – यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या-क्या नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया किन चीजों से परहेज करना है बेहद जरूरी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ