---विज्ञापन---

हेल्थ

Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें, धन के साथ-साथ सेहत में भी होगा सुधार!

Dhanteras 2024: धनतेरस पर लोग नए बर्तन और नई-नई वस्तुओं को खरीदने की रस्म निभाते हैं। इस साल आप अपनी सेहत को एक बढ़िया तोहफा दे सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होगा और आपकी किस्मत भी चमकेगी।

Dhanteras 2024: दिवाली से पहले धनतेरस आती है। इस पर्व पर कुछ नया खरीदने का रिवाज है। हिंदू शास्त्र में इस दिन लोग घरों से निकलते हैं और कोई नया बर्तन, घर की जरूरत का सामान या फिर दिवाली की तैयारी से जुड़ी चीजें खरीदते हैं। यह दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए काफी शुभ माना जाता है। हालांकि, आपने देखा होगा कि कुछ लोग इस दिन सिर्फ बर्तन या फिर सोना-चांदी खरीदते हैं, मगर अपनी सेहत को दरकिनार कर देते हैं। हर इंसान के लिए सबसे बड़ा तोहफा अच्छी सेहत ही है। इस साल धनतेरस पर अपनी सेहत को तोहफा देते हुए खरीदें ये 5 चीजें, जिंदगीभर रहेंगे स्वस्थ और खुश।

धनतेरस का महत्व

धनतेरस पर धन-धान्य, सौभाग्य और स्वास्थ्य के लिए कामना की जाती है। धनतेरस पर धन्वन्तरि देव की पूजा होती है। धन्वन्तरि जी, देवताओं के चिकित्सक हैं, जिन्हें आयुर्वेद का जनक माना जाता है। ऐसे में इस दिन पर अपनी सेहत के लिए सोचना गलत नहीं है। इन 5 चीजों को खरीद कर लोग अपनी सेहत को सुधार सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान! 

1. तांबे के गिलास और लंच बॉक्स

कॉपर के बर्तनों में खाना खाना या गिलास में पानी पीना सेहतमंद होता है। वहीं, धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए तांबे के बर्तन खरीदना बेस्ट ऑप्शन है। तांबे के लंच बॉक्स होने से आप प्लास्टिक वाले लंच बॉक्स का इस्तेमाल बंद कर देंगे, जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।

---विज्ञापन---

2. पीतल के बर्तनों का सेट

हिंदू धर्म में पीतल के बर्तनों की बड़ी मान्यता है। पुराने समय में लोग पीतल के बर्तन में खाना पकाया करते थे और इन्हीं बर्तनों में खाना खाया भी करते थे, जो कि समय के साथ बदल गया है। अब लोग बोनचाइना, फाइबर या प्लास्टिक के बर्तनों में खाना खाते हैं। वहीं, कुकिंग के लिए भी नॉनस्टिक पेन्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। सेहत के लिहाज से इन बर्तनों का प्रयोग सही नहीं है, तो धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदना एक अच्छा और सेहतमंद विकल्प है।

Dhanteras 2024

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

3. एयर प्योरिफायर

दिवाली का सीजन धुएं और पॉल्यूशन का भी सीजन होता है। ऐसे में आपको अपने फेफड़ों का ख्याल रखते हुए पूरे परिवार के स्वस्थ जीवन के लिए धनतेरस पर एयर प्योरिफायर खरीदना चाहिए। इसे खरीदने का विचार किसी भी लिहाज से गलत नहीं है।

---विज्ञापन---

4. तुलसी का पौधा

पौधा कोई भी हो, अगर घर व आस-पास होता है तो आपकी सेहत के लिए अच्छा है। पौधों से वातावरण भी शुद्ध रहता है। तुलसी एक आयुर्वेदिक पौधा है, साथ ही हिंदू धर्म में इसकी मान्यता भी है, तो धनतेरस पर इस पौधे को खरीदने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा, साथ ही सेहत को भी लाभ होगा।

5. हेल्थ इंश्योरेंस

अगर आप अपने और अपने परिवार के उज्जवल भविष्य की चिंता करते हैं, तो धनतेरस पर फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना सबसे बेहतरीन है। हेल्थ इंश्योरेंस आपकी फैमिली की सेफ्टी, सिक्योरिटी के लिए जरूरी होता है ताकि मुश्किल घड़ी में कभी भी आपको परेशान ना होना पड़े।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Hast Rekha: हथेली का यह खास निशान देता है अपार धन, नहीं होती है लव मैरिज में कोई परेशानी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Oct 27, 2024 02:04 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola