बच्चों के लिए बनाएं बेसन टोस्ट, खाने में स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर, झटपट बनकर हो जाएगा तैयार

Besan Toast Recipe: बेसन टोस्ट खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है साथ ही ये जल्दी से बनने वाला नाश्ता है जो बच्चों को बेहद पसंद आता है. ऐसे में यहां जानिए बच्चों के लिए किस तरह बेसन टोस्ट बनाकर तैयार किया जा सकता है.

besan toast recipe

नाश्ते में इस तरह बनाएं बेसन टोस्ट.

Protein Rich Breakfast: हर सुबह सबसे बड़ी टेंशन यही रहती है कि बच्चों के नाश्ते में क्या तैयार किया जाए. बच्चों के साथ दिक्कत भी यह आती है कि वह हर दिन वही घिसा-पिटा सा नाश्ता नहीं खाना चाहते हैं और उन्हें वैरायटी बेहद अच्छी लगती है. वहीं, बच्चों को नाश्ते में चाय और बिस्कुट देना सरासर बेवकूफी है जिसके लिए डॉक्टर भी मना करते हैं. ऐसे में आप बच्चों को प्रोटीन से भरपूर बेसन टोस्ट (Besan Toast) बनाकर दे सकते हैं. यहां जानिए बेसन और ब्रेड से बनने वाली बेसन टोस्ट की आसान सी रेसिपी. इसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं. यह टेस्टी भी है और हेल्दी भी.

विज्ञापन

बेसन टोस्ट बनाने की रेसिपी | Besan Toast Recipe

सामग्री

विज्ञापन

ब्रेड – 4 से 5 स्लाइसेस
बेसन – 1 कप

सब्जियां – बारीक कटी हुई
मसाले – हल्दी और लाल मिर्च आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार

विज्ञापन

हरा धनिया – 2 चम्मच
अजवाइन – एक चुटकीभर
सेंकने के लिए घी या तेल ले सकते हैं.

विधि

विज्ञापन
  • पहला स्टेप है कि आपको बेसन का घोल तैयार करना है. घोल बनाने के लिए कटोरी में बेसन और जरूरत के अनुसार पानी डालें.
  • इसमें सब्जियां और मसाले डाल लें. हरा धनिया, नमक और अजवाइन भी डालें और मिला लें.
  • अब तवा गर्म करने के लिए चढ़ाएं. तवा गर्म हो जाए तो इसपर तेल या घी डाल दें. कोई नॉन स्टिक बर्तन हो तो और अच्छा है.
  • तवा गर्म हो जाने के बाद बेसन के घोल में ब्रेड के स्लाइस को डिप करें और उसकी हर तरफ बेसन का घोल जब लग जाए तो इसे उठाकर तवे पर रख दें.
  • धीमी आंच पर इस ब्रेड को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें.
  • जब ब्रेड सुनहरे या हल्के लाल रंग की हो जाए तो समझ जाएं कि आपका बेसन टोस्ट तैयार है.
  • इसके किनारों को भी आप हल्का-हल्का सेंक सकते हैं जिससे ब्रेड किनारों से कुरकुरी हो जाए.
  • जब ब्रेड अच्छे से पक जाए तो उसे प्लेट में सर्व करें. बीच में से काट देने पर यह और अच्छी नजर आती है. इसे लाल चटनी के बजाय घर पर बनी हरी चटनी के साथ सर्व करें और बच्चों को खिलाएं. बच्चे बेहद स्वाद लेकर खाएंगे.

यह भी पढ़ें – बोरिंग नाश्ते से परेशान हैं तो बनाकर खा लीजिए ये मसाला ओट्स, रेसिपी सिंपल है लेकिन स्वाद में लाजवाब है यह डिश

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ