Desi Ghee Benefits: आयुर्वेद में देसी इलाज के जरिए बीमारियों का निपटारा किया जाता है। भारत में अधिकांश घरों में इसे अपनाया जाता है क्योंकि हमारे पास ऐसे कई ऑप्शन्स हैं, जो कि दवाओं से बेहतर रिजलट देने में कारगर हैं। सर्दी-खांसी, बदलता मौसम और पॉल्यूशन के कणों से खुद की सुरक्षा करने के लिए नाक में देसी घी की कुछ बूंदों को डालने वाला नुस्खा, इन दिनों इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस नुस्खे को अपनाने से नाक, गले और फेफड़ों के संक्रमण से बचने में मदद मिलती है। क्या यह नुस्खा सच में फायदेमंद है?
नाक में घी डालने से क्या होगा?
आयुर्वेद के अनुसार, नाक में घी डालने से बॉडी के तीनों दोषों वात, पित्त और कफ को संतुलित करने में मदद मिलती है। अगर ताजे घी का उपयोग नाक के माध्यम से किया जाए, तो नाक की नलिकाओं को शुद्ध किया जा सकता है, सूजन को कम किया जा सकता है और बलगम को साफ किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
नाक में घी डालने के फायदे
- गले और नाक की सूजन में राहत मिलेगी।
- नाक में घी की बूंदें डालने से बलगम शरीर से बाहर निकलता है।
- नाक के जरिए घी शरीर में डालने से नोज्ट्रिल की सफाई होती है।
- सांस की समस्या में राहत में दिलाएगा।
- नाक के जरिए घी का इस्तेमाल इम्यून सिस्टम को मजबूती देता है।
क्या सच में असरदार है यह नुस्खा?
इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के सीके बिड़ला अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन में लीड कंसल्टेंट डॉ. नरेंद्र सिंघला बताते हैं कि नाक में देसी घी लगाना पारंपरिक तरीका है। इसे आयुर्वेद में नस्य कहा जाता है। डॉक्टर बताते हैं कि यह नुस्खा हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए बढ़िया और कारगर उपाय है। इससे हमारा शरीर तंदरुस्त रहता है। नाक के जरिए घी डालने से बैक्टीरिया और कीटाणुओं के संपर्क में आने के बाद सुरक्षा मिलती है। नाक की नलिकाओं में होने वाली सूजन कम होती है। साथ ही, खुजली से भी छुटकारा मिलता है। डॉक्टर बताते हैं कि नाक में घी डालने से रोगों से मुक्ति मिलती है। सांस संबंधी बीमारियों से सुरक्षा के लिए घी का इस्तेमाल इस तरीके से किया जा सकता है। हालांकि, साथ ही वह यह भी कहते हैं कि नाक में घी डालने से पहले किसी एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
2 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
2 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
5 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
6 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
20 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
22 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
23 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines