Diabetes के मरीज देसी घी खा सकते हैं या नहीं? 5 फायदे जो कर न पाएंगे इग्नोर

Ghee For Diabetes: घी सेहत के लिए फायदेमंद फैट है, इसे रोजाना खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। शुगर के मरीजों को देसी घी खाना चाहिए या नहीं? आइए जानते हैं।

Ghee For Diabetes

फोटो क्रेडिट- meta ai

Ghee For Diabetes: घी भारतीय खानपान में एक सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है, लेकिन डायबिटीज जैसी बीमारियों में घी का सेवन करना कई सवालों को खड़ा करता है, जैसे कि क्या घी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है? हालांकि, देसी घी सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसे खाने से शरीर को कई प्रकार के गुड फैट्स मिलते हैं। प्रोटीन, कैल्शियम भी मिलता है। देसी घी हमारे मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग बनाता है। चलिए जानते हैं कि क्या डायबिटीज के मरीज देसी घी खा सकते हैं या नहीं।

विज्ञापन

डायबिटीज के मरीजों के लिए घी कितना फायदेमंद?

मधुमेह रोगियों के लिए देसी घी खासतौर पर गाय का देसी घी खाना फायदेमंद होता है। इस घी के कई पॉजिटिव इम्पैक्ट्स हैं, जो इन लोगों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

विज्ञापन

क्यों खाना चाहिए घी?

1. एनर्जी सोर्स

विज्ञापन

घी में सैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो शरीर के लिए एक बढ़िया एनर्जी सोर्स है। हालांकि, इस फैट की सही मात्रा में सेवन करने से शरीर के लिए लाभकारी हो सकता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से नहीं बल्कि धीरे-धीरे बढ़ाता है। देसी घी इंसुलिन के स्तर को भी नियंत्रित कर सकता है।

2. इंसुलिन का मैनेजमेंट

विज्ञापन

कुछ हेल्थ रिपोर्ट्स में पाया गया है कि घी में मौजूद ओमेगा-3 और 9 फैटी एसिड्स शरीर के इंसुलिन लेवल को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। शरीर में इंसुलिन का प्रभाव सही ढंग से होता है, तो ब्लड शुगर को कंट्रोल करना भी आसान हो जाता है।

ghee for diabetes

फोटो क्रेडिट- meta ai

विज्ञापन

3. सूजन को कम करें

घी में क्लेयरिफाइड बटर एसिड नामक एक तत्व पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। शुगर की बीमारी के चलते शरीर में सूजन बढ़ जाती है। गाय का देसी घी इसे कम करने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन

4. हार्ट हेल्थ

देसी घी में सैचुरेटेड फैट्स होते हैं, लेकिन यदि हम इसे सीमित मात्रा में खाएं, तो यह आपके हृदय को नुकसान नहीं पहुंचाता है। अक्सर, मधुमेह के रोगियों को दिल की बीमारियों का रिस्क ज्यादा रहता है, इसलिए घी खाना इनके लिए एक बेहतर विकल्प है। घी ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है।

विज्ञापन

5. आंतों की सेहत के लिए फायदेमंद

देसी घी आंतों के हार्मोन्स को सुधारता है, जिससे पाचन शक्ति मजबूत होती है। देसी घी खाने से ओवरऑल हेल्थ इंप्रूव होती है और डाइजेशन भी बढ़िया रहता है। पाचन क्रिया मजबूत रहने से ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहती है।

विज्ञापन

शुगर के मरीज कैसे खाएं घी?

हालांकि, घी खाने के कई तरीके हैं लेकिन घी को रोटी या चावल में मिक्स करके खाना ज्यादा फायदेमंद होगा, खासकर शुगर के मरीजों के लिए क्योंकि, ये दोनों फूड्स ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ाते हैं, देसी घी से इस प्रोसेस में समय लगता है और धीरे-धीरे खून में शुगर घुलती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ