Brown Egg Vs White Egg: सर्दियों में अंडों का सेवन अमूमन हर घर में किया जाता है, क्योंकि यह शरीर को गर्माहट देने का काम करता है. इसलिए मार्केट में एक नहीं बल्कि कई वैरायटी के अंडे मिलते हैं. ब्राउन एग और व्हाइट एग, जिसको लेकर अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि ब्राउन अंडा किस मुर्गी का होता है जो सफेद अंडे से बिल्कुल अलग होता है? किस अंडे को खाना बेस्ट रहता है, क्योंकि एक बड़े अंडे में 6 से 7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. रिसर्च के मुताबिक, ब्राउन अंडा जिसे देसी अंडा भी कहा जाता है. यह नॉर्मल अंडे से ज्यादा फायदेमंद होता है. हालांकि, अब अंडे को ब्राउन बनाने के लिए मिलावट की जाने लगी है. ऐसे में जरूरी है ये समझना कि ब्राउन अंडा किस मुर्गी का होता है और इसका सेवन करना बेस्ट रहता है.
इसे भी पढ़ें- हवाई यात्रा के दौरान टेनिस बॉल क्यों होनी चाहिए पास? एक्सपर्ट ने बताई वजह बड़ी खास
ब्राउन अंडा किस मुर्गी का होता है?
ब्राउन अंडे लाल या भूरे पंखों वाली मुर्गियां देती हैं, जबकि सफेद अंडे सफेद पंखों वाली मुर्गियां देती हैं. हालांकि, उनके अंडे का पोषण काफी अलग होता है और ये मुर्गी के आहार पर भी निर्भर करता है. दोनों का स्वाद भी अलग नहीं होता, लेकिन पीले हिस्से का रंग ब्राउन अंडे का ज्यादा गहरा होता है.
सफेद और ब्राउन अंडों में अंतर
कई रिसर्च के मुताबिक अंडे के छिलके का रंग मुर्गी की नस्ल पर निर्भर करता है और इसका पोषण से कोई लेना देना नहीं होता है. हालांकि, देसी अंडे खाना हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है. इसलिए कुछ लोग हेल्थ के लिए ब्राउन अंडे खाना पसंद करते हैं.
ब्राउन एग खाने के क्या फायदे हैं?
- प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत
- आंखों की हेल्थ के लिए फायदेमंद
- हड्डियों को मजबूत करना
- बालों के लिए फायदेमंद
- वजन कम करने में मददगार
- विटामिन और मिनरल से भरपूर
कैसे करें असली ब्राउन अंडे की पहचान?
प्लास्टिक या नकली अंडे की पहचान करने के लिए इसके छिलके या चिकनाहट पर ध्यान दें. अगर अंडे का छिलका ज्यादा चिकना है तो इसका मतलब है कि यह नकली है, क्योंकि असली खुरदुरा होता है. इसके अलावा, असली अंडे की पहचान पानी में डालकर करें. अगर ये नीचे बैठ गया है तो अंडा असली है.
किसे और कितना खाना चाहिए?
डॉक्टरों के अनुसार, एक हेल्दी इंसान को रोजाना एक अंडा खाना चाहिए, जिसमें जर्दी भी शामिल हो. वहीं, बच्चों के लिए यह ग्रोथ और विकास में मददगार हो सकता है. इसलिए उन्हें दो अंडे दें. अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो खाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें.
इसे भी पढ़ें- रोज आम का अचार खाने से क्या होता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया आंतों के लिए किस तरह हो सकता है फायदेमंद
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
11 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
14 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
14 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
15 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
17 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
20 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines