Dengue Vs Viral: देश में दोनों प्रकार के बुखारों का कहर होता है। वायरल फीवर और डेंगू, दोनों ही एक जैसे लक्षणों वाले बुखार हैं लेकिन एक-दूसरे से अलग होते हैं। वायरल भी मौसम बदलने से होता है। वहीं, डेंगू भी मौसम बदलते ही मच्छरों के फैलने से हो जाता है। हालांकि, वायरल बुखार और डेंगू दोनों ही सामान्य बीमारियां हैं, लेकिन इनके लक्षण और कारण काफी अलग होते हैं। Dengue के मामले समय रहते पहचानें जाना जरूरी है क्योंकि अगर इसे नजरअंदाज किया जाए, तो यह समस्या गंभीर बन सकती है। आइए जानते हैं दोनों बुखारों के संकेतों में क्या अंतर है।
इसके लिए हमें दोनों बुखार के लक्षणों को समझने की जरूरत है।
Viral बुखार के शुरुआती संकेत
वायरल फीवर में हल्के से तेज बुखार आ सकता है। इसमें बदन दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है। साथ ही, गले में खराश, सर्दी-खांसी और थकान, कमजोरी भी महसूस हो सकती है।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
डेंगू के शुरुआती लक्षण
डेंगू के बुखार में अचानक तेज बुखार होता है, जो 104 डिग्री तक जा सकता है। डेंगू एक ही दिन में बढ़ भी जाता है। इसमें सिरदर्द और आंखों के पीछे दर्द महसूस होता है। डेंगू के बुखार में मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द भी होता है, जो शुरुआती दिनों में ही महसूस होता है। इसमें शरीर पर लाल रंग के दाने भी होते हैं, जो चेहरे, गर्दन, और पीठ पर दिखाई देते हैं। कभी-कभी डेंगू का बुखार गंभीर होने पर नाक से खून आ सकता है, मसूड़ों से खून बहना या शरीर में खून की कमी होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
कैसे पहचानें अंतर?
बुखार का तापमान- डेंगू में अचानक और ज्यादा तेज बुखार आता है, जबकि वायरल बुखार में बुखार धीरे-धीरे शरीर का तापमान बढ़ता है।
फोटो क्रेडिट- freepik
दर्द- डेंगू में शरीर की मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द महसूस होता है। वहीं, वायरल फीवर में बॉडी पेन हल्का होता है।
दाने-डेंगू के बुखार में शरीर पर दाने निकलते हैं और वायरल फीवर में ऐसे कोई संकेत नहीं दिखाई देते हैं।
पेट में समस्या- डेंगू में उल्टी और पेट दर्द होता है। वायरल फीवर में आमतौर पर पेट में किसी भी तरह की समस्या शुरुआती दिनों में नहीं होती है।
उपचार कब शुरु करें?
अगर आपको शरीर में डेंगू के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत मेडिकल हेल्प लें। डेंगू का इलाज समय रहते न किया जाए, तो इसका बुखार गंभीर और न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स दे सकता है। वहीं, वायरल फीवर को आप घर में रहकर भी कुछ दवाओं और पर्याप्त नींद और रेस्ट के साथ ठीक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
4 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
22 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines