How To Protect Your Child From Dengue: डेंगू एक मॉस्किटो बोर्न वायरल यानी की मच्छर से जुड़ी बीमारी है, जो आमतौर पर मानसून के मौसम में फैलती है। डेंगू हर साल कई लोगों को प्रभावित करता है, लेकिन कुछ सावधानी बरतने से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
यह किसी भी आयु के लोगों को प्रभावित कर सकता है और सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को होता है, क्योंकि बच्चों की इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है। इसलिए उन्हें गंभीर बुखार और अन्य लक्षण होने की संभावना ज्यादा रहती है। बारिश के दौरान मच्छरों के काटने से बचने के लिए आप बस इन बातों का ध्यान रखें, ताकि बच्चों को डेंगू बुखार से बचाव किया जा सके।
बच्चों को डेंगू से बचाने के तरीके
लक्षणों को पहचानें
डेंगू के लक्षणों के बारे में बेहतर जानकारी आपको समय पर डेंगू को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। यह आपको अपने बच्चों को समय पर सही उपचार देने में मदद करेगा। तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, आंखों के पीछे दर्द, थकान, त्वचा पर लाल चकत्ते डेंगू बुखार के कुछ लक्षण हैं। अगर आप अपने बच्चों में ये लक्षण देखते हैं तो इन्हें नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
रिपेलेंट का इस्तेमाल करें
आजकल कई रिपेलेंट उपलब्ध हैं जो मच्छरों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं। कुछ प्रोडक्ट ऐसे हैं जो खास तौर पर बच्चों के लिए बनाए गए हैं और उनकी त्वचा पर कोई नेगेटिव इफेक्ट नहीं छोड़ते हैं।
घर के अंदर सेफ रहें
आपको अपने घर के अंदर भी सुरक्षित रहना चाहिए। घर के सभी कोनों को साफ रखें। अपने घर के अंदर पानी जमा न होने दें। गमलों या बर्तनों में पानी जमा करने से बचें। आप अपने बगीचे में मच्छर भगाने वाले पौधे भी लगा सकते हैं।
डाइट में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स शामिल करें
मजबूत इम्यूनिटी का मतलब है बीमारियों से बेहतर सुरक्षा करना। एक मजबूत इम्यूनिटी रखने से डेंगू बुखार से लड़ने की ताकत मिलती है। आप अपने बच्चों की डाइट में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स शामिल कर सकते हैं। इनमें दही, हल्दी, अदरक, लहसुन, पालक, खट्टे फल और बादाम शामिल हैं।
बच्चों को अच्छे से कवर करके रखें
बेहतर सेफ्टी के लिए अपने बच्चे को पूरी बाजू के ढीले कपड़े पहनाएं। बच्चों को हर समय घर के अंदर रखना मुश्किल है। इसलिए, बाहर भेजने से पहले अपने बच्चों को अच्छी तरह से तैयार करें। शरीर से चिपके हुए कपड़े न पहनाएं, क्योंकि इससे मच्छर आसानी से काट सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Monsoon में आई फ्लू का खतरा बढ़ा! इन 5 शुरुआती लक्षणों को न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
6 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
8 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
11 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
11 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
15 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines