How To Make Broccoli Appe: ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जोकि देखने में फूल गोभी जैसी दिखती है। ये फाइबर, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन A और C जैसे कई सेहतमंद गुणों का भंडार होती है। ब्रोकली को लोग आमतौर पर सलाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं।
अभी पढ़ें – Dates Benefits: रोज 4 खजूर इस चीज में उबालकर खाएं शादीशुदा पुरुष.. मिलेंगे जबरदस्त फायदे
ऐसे में आज हम आपके लिए ब्रोकली अप्पे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होते हैं। इनको आप नाश्ते या स्नैक में झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं ब्रोकली अप्पे (How To Make Broccoli Appe) बनाने की विधि-
ब्रोकली अप्पे बनाने की आवश्यक सामग्री-
- रवा 1 कप
- दही 2 कप
- ब्रोकली 1 कप ( मैश की हुई)
- हरी मिर्च पेस्ट 1 चम्मच
- बेकिंग सोडा चुटकीभर
- अदरक पेस्ट 1 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- तेल 5 चम्मच
अभी पढ़ें – Healthy Snack: डायबिटीज पेशेंट के लिए रामबाण औषधि है बेक्ड मसाला काजू, ये रही बनाने की विधि
ब्रोकली अप्पे कैसे बनाएं? (How To Make Broccoli Appe)
- ब्रोकली अप्पे बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्रोकली को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
- फिर आप इसको छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और उबाल लें।
- इसके बाद आप एक बाउल में सूजी,अदरक, मैश की हुई ब्रोकली और हरी मिर्च का पेस्ट डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें नमक, लाल मिर्च और बाकी की सारी सामग्री डालें।
- फिर आप अप्पे के पैन को हल्की आंच पर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें मिश्रण को डालकर अच्छी तरह से पका लें।
- फिर जब अप्पे अंदर से पक जाए तो आप गैस बंद कर दें।
- अब आपके टेस्टी ब्रोकली अप्पे बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इनको हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
13 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
15 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
16 hrs ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
17 hrs agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
19 hrs agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
21 hrs agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
23 hrs agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
1 day agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
1 day agoरात में 2 से 3 बार पेशाब के लिए खुलती है नींद? सिर्फ ज्यादा पानी नहीं, इन समस्याओं का भी हो सकता है संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines