Delhi Yamuna: यमुना नदी में अमोनिया का लेवल फिर से बढ़ गया है, जो दिल्ली के लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। टाइम्स नाउ के रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को इसका लेवल 8 पीपीएम तक पहुंच गया, जो कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स से भी संभाले जाने वाली स्थिती नहीं थी और 1 पीपीएम की सीमा से कहीं ज्यादा है। इससे पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए गंभीर हेल्थ का खतरा पैदा हो सकता है। लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है और इससे कौन सी हेल्थ समस्याएं हो सकती हैं? आइए जानते हैं…
कौन सी समस्याएं हो सकती हैं?
फोकस रहने की समस्याएं- उच्च अमोनिया का लेवल ब्रेन की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकता है।
त्वचा में जलन और चकत्ते- प्रदूषित पानी से नहाने या हाथ धोने से त्वचा में जलन, चकत्ते और इन्फेक्शन हो सकता है। यमुना के पानी में फॉस्फेट, डिटर्जेंट और अन्य हानिकारक केमिकल हाई लेवल हाई लेवल में होते हैं, जो एलर्जी का कारण बन सकते हैं या एक्जिमा जैसी मौजूदा त्वचा की स्थिति को और खराब कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या आपको भी महीने में दो बार आते हैं पीरियड्स? जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
पेट से जुड़ी समस्याएं- दूषित पानी पीने से मतली, उल्टी और पेट दर्द हो सकता है और कई बार डाइजेशन सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
कैसे करें बचाव
नल का पानी सीधे न पिएं- अगर आप नगर निगम के पानी पर निर्भर हैं, तो पीने से पहले उसे उबाल लें। RO (रिवर्स ऑस्मोसिस) वॉटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित ऑप्शन है।
अपने पानी की गुणवत्ता की जांच करें- अगर आपके पानी से बदबू आती है या वह धुंधला दिखता है, तो उसे पीने या खाना पकाने के लिए इस्तेमाल करने से बचें। पानी की जांच करने वाली किट इसकी सेफ्टी टेस्ट करने में आपकी मदद कर सकती है।
नहाते समय सावधान रहें- यदि आपको नहाने के बाद त्वचा में जलन महसूस हो तो अपना चेहरा और सेंसिटिव अंगों को धोने के लिए बोतलबंद या शुद्ध पानी का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन 3 मसालों को करें डाइट में शामिल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
13 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
16 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
17 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
17 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
18 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
19 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
21 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines