बढ़ते प्रदूषण में भी मजबूत होगी इम्यूनिटी, डाइट में शामिल करें ये 5 फूड, माता-पिता भी रहेंगे स्वस्थ

Delhi Pollution:दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। दिवाली के बाद AQI के स्तर में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावनाएं हैं। ऐसे में अपने घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल आपको ही रखना होगा, उनकी डाइट में शामिल करें ये चीजें।

Delhi Air Pollution

Delhi Air Pollution Photo Credit- ANI

Delhi Pollution: उत्तर भारत के इलाकों में प्रदूषण का स्तर अधिक है, दिवाली के बाद यहां की हवा और भी ज्यादा जहरीली हो सकती है। ऐसे में घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ-साथ इन लोगों की इम्यूनिटी की क्षमता कमजोर हो जाती है। इन लोगों को हड्डियों और जोड़ों में दर्द भी महसूस होता है। प्रदूषण के समय इनके फेफड़ों पर भी प्रभाव पड़ रहा है, जिसके चलते वे गंभीर बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। हम आपको अपनी रिपोर्ट के माध्यम से कुछ हेल्दी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आप अपने घर के बड़े-बूढ़ों को इन दिनों दे सकते हैं, ताकि वे स्वस्थ रह सकें।

विज्ञापन

सीनियर्स की डाइट में शामिल करें ये चीजें

सबसे पहले तो ध्यान रहे कि घर के बुजुर्गों के खाने में से प्रोटीन की कमी नहीं होनी चाहिए। प्रोटीन उनके शरीर के लिए जरूरी है क्योंकि इस तत्व से ही उनकी हड्डियों में मजबूती आती है।

विज्ञापन

1. हरी-पत्तेदार सब्जियां

माता-पिता को हरी सब्जियां जैसे पालक, सरसों और ऐसे सभी प्रकार के साग जरूर खिलाएं। सर्दियां शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में मार्केट में आपको ये भी आइटम्स ताजे भी मिलेंगे।

2. फल

मौसमी फलों के साथ विटामिन-सी से भरपूर फल जरूर खिलाएं, जैसे संतरा, नींबू, कीवी और स्ट्रॉबेरी। ये फल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हैं जो सीनियर्स की इम्यूनिटी को मजबूत रखते हैं।

विज्ञापन

3. प्रोबायोटिक्स

दही और अन्य प्रोबायोटिक फूड्स आंतों की सेहत को बेहतर बनाते हैं और इम्यूनिटी को सपोर्ट करते हैं। ऐसे में आप अपने घर के बुजुर्गों की थाली में इन चीजों को जरूर जगह दें।

विज्ञापन

4. हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एक स्ट्रांग एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट एजेंट है। इसे खाना बनाने में या गर्म दूध में मिलाकर दिया जा सकता है। हल्दी ना सिर्फ इम्यूनिटी को मजबूत करेगी बल्कि हल्दी के सेवन से संक्रमण का खतरा भी कम होगा क्योंकि इसमें एंटीफंगल गुण भी मौजूद हैं।

विज्ञापन

5. अंडे

अगर आपके माता-पिता मांसाहार का सेवन करते हैं, तो उन्हें इन दिनों रोजाना 2 अंडे खिलाएं। यह प्रोटीन का बढ़िया सोर्स है। इसके अलावा, अंडों में विटामिन-डी भी होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

इसके अलावा, उन्हें घर से बाहर कम से कम निकलने दें। कोशिश करें कि दिवाली का त्योहार वे बाहर पॉल्यूशन में न मनाकर घर के अंदर ही सेलिब्रेट करें और सुरक्षित भी रहें। ये लोग चाहें तो घर के अंदर हल्की-फुल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं और पर्याप्त नींद लेने से भी इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ