Delhi Pollution: घर के अंदर भी सेफ नहीं हैं आप! जानें घरेलू चीजों से कैसे बढ़ता है AQI

Delhi Pollution: दिल्ली और आस-पास के इलाकों में पॉल्यूशन का स्तर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों को घर में रहने की सलाह दी जाती है। पर क्या घर के अंदर रहना सेफ है? जानिए कैसे घर की कुछ चीजें प्रदूषण के खतरे को बढ़ा रही हैं।

Delhi Pollution

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। आज यानी 29 अक्टूबर 2024 का AQI 274 है, दिवाली के बाद हवा और जहरीली हो सकती है। खराब हवा के संपर्क में आने से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे सांस से जुड़ी बीमारी, आंखों में जलन से लेकर स्किन एलर्जी होने की संभावनाएं तेज रहती हैं। जब भी बाहर प्रदूषण का स्तर बढ़ता है तो लोग घर में रहने की सलाह देते हैं। पर क्या पॉल्यूशन के चलते हम घर के अंदर सेफ हैं? चलिए जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन

घर की हवा में प्रदूषण

जी हां, कई बार घर के अंदर का वातावरण भी शुद्ध नहीं होता है। हमें घर में भी सुरक्षित रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ घरेलू चीजों के इस्तेमाल से घर की हवा में भी हानिकारक गुण मिल सकते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर संगीता चेकर बताती हैं कि घर की दूषित हवा को सुरक्षित करना जरूरी है क्योंकि अक्सर लोग बाहर प्रदूषण देख, घर के अंदर रहने तो लगते हैं लेकिन घर की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। यहीं नहीं, एक्सपर्ट बताती हैं कि कई बार घर की हवा हमारे लिए ज्यादा घातक हो सकती है।

विज्ञापन

किन चीजों से घर की हवा हो रही है दूषित?

1. साफ-सफाई में यूज होने वाले आइटम्स

घर का यह आम सामान खराब AQI के स्तर को काफी हद तक बढ़ा सकता है। सफाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फ्लोर क्लीनिंग लिक्विड, जो कि खुशबूदार होते हैं, उनमें वाष्पशील कार्बनिक यौगिक (VOCs) होते हैं जो शुरुआत में हवा को तो महकाते हैं लेकिन ज्यादा देर तक उस हवा में सांस लेना हानिकारक हो सकता है। यह खुशबूदार एलीमेंट हमारी रेस्पिरेटरी हेल्थ को प्रभावित कर उसमें इंफेक्शन की समस्या पैदा कर सकता है।

विज्ञापन

2. कालीन और फर्नीचर

विज्ञापन

घर में बिछाई जाने वाली कालीन और फर्नीचर में भी जहरीले पदार्थ हो सकते हैं। दरअसल, लोग इन चीजों को ज्यादा साफ नहीं करते हैं और फर्नीचर पर भी नियमित डस्टिंग नहीं करने से उस पर हानिकारक धूल-मिट्टी और कण जम जाते हैं, जो सांस लेते समय हमारी नाक के रास्ते शरीर में प्रवेश करते हैं। इससे लंग्स में इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है।

3. नो वेंटिलेशन

विज्ञापन

अगर आपके घर में वेंटिलेशन का सही प्रबंध नहीं है तो भी AQI का स्तर आपके लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि वेंटिलेशन की कमी से घर में खाना बनाते वक्त जो धुआं निकलता है वह घर में ही रह जाता है और पूरे वातावरण में फैल जाता है। यह प्रदूषित हवा आपकी सेहत के लिए हानिकारक होती है, इससे अस्थमा का रिस्क दोगुना बढ़ जाता है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

4. अगरबत्ती

पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली यह चीज लगभग हर किसी के घर में जलाई जाती है। हालांकि, लोग इसे धार्मिकता से जोड़ कर देखते हैं लेकिन आपको यह बात जानना बहुत जरूरी है कि घर की हवा में प्रदूषण को बढ़ाने का काम अगर सबसे ज्यादा कोई करता है तो वह अगरबत्ती है।

विज्ञापन

5. रूम फ्रेशनर

हालांकि, लोग इसे प्रदूषित हवा को सुरक्षात्मक बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। विज्ञापनों में इन खुशबूदार स्प्रे को एंटीबैक्टीरियल बताया जाता है लेकिन यह उसके विपरीत काम करता है। रूम फ्रेशनर की स्मेल ज्यादा देर तक सूंघने से भी नाक और गले में इंफेक्शन बढ़ता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ