Summer Health Tips: चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने दिल्ली और नोएडा के लोगों को त्रस्त कर दिया है। हालांकि, पिछले हफ्ते यहां बारिश और आंधी के चलते मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिला था। मगर सोमवार के बाद से फिर अधिकांश इलाकों में 40 से ऊपर तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। आइए जानते हैं इस समय लोग कैसे अपनी सेहत का ख्याल रखें?
इन 5 बातों का रखें ख्याल
1. पानी पिएं
जो लोग बाहर रहते हैं या घर में भी रहते हैं, वे शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी का सेवन लगातार करते रहें। गर्मियों में पसीना निकलता है, जिससे बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी की कमी हो जाती है। बाहर जाने से पहले 2 गिलास पानी जरूर पिएं।
ये भी पढ़ें-AC से सीधे धूप में जाने वाले लोग रहें सावधान, ब्रेन हैमरेज का बढ़ रहा रिस्क
2. सनस्क्रीन जरूर लगाएं
धूप का असर हमारी स्किन पर भी होता है। ऐसे में आपको पूरी बॉडी पर सनस्क्रीन भी लगाना चाहिए। गर्मियों की धूप से स्किन लाल हो सकती है, उसमें पिंपल्स भी हो सकते हैं। अधिक समय धूप में रहने से स्किन कैंसर का रिस्क भी बढ़ जाता है। इसलिए, सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
3. शरीर को ढ़कें
अगर आपको बाहर जाना पड़ रहा है या फिर आप कोई ऐसा काम करते हैं, जो फील्ड से संबंधित है, तो आप शरीर को पूरा कवर करें। अपने शरीर को सीधी धूप से बचाएं और कोशिश करें कि खुद को ज्यादा समय धूप में न रखें। छांव में रहें या घर में रहें।
4. प्याज-छाछ और सीजनल फल खाएं
गर्मियों में आपको प्याज, छाछ और सीजनल फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। छाछ शरीर को ठंडा रखता है। प्याज खाने से लू का असर शरीर पर कम होता है। तरबूज, खरबूजे, केले और आम का सेवन करने से शरीर को एंटीऑक्सिडेंट्स और जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं।
5. बच्चे और बुजुर्ग घर में रहें
अगर आपके घर में ज्यादा छोटे बच्चे या बुजुर्ग रहते हैं, तो आपको उनका भी खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। उन्हें घर में ही रहने दें खासतौर पर दोपहर के समय। उनके सभी जरूरी कामों को 11 बजे से पहले निपटा दें। बच्चों को स्कूल से घर लाते वक्त छाते या टोपी का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें- Cholesterol Causes: 30 की उम्र के बाद क्यों जरूरी है कोलेस्ट्रॉल की जांच?
संबंधित खबरें
रातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 hr agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
2 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
4 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines