---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

AC से सीधे धूप में जाने वाले लोग रहें सावधान, ब्रेन हैमरेज का बढ़ रहा रिस्क

Brain Hemorrhage Symptoms: गर्मियों में तेज धूप के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ता है। इस मौसम में एसी का इस्तेमाल तो बहुत आम है। मगर कुछ लोगों को एसी में रहने के बाद कभी भी तुरंत धूप में नहीं जाना चाहिए। इससे ब्रेन हैमरेज होने की संभावनाएं रहती हैं।

---विज्ञापन---

Brain Hemorrhage Symptoms: गर्मी का मौसम आते ही लोग राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर (AC) में रहने लगते हैं। मगर हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एसी से निकलकर सीधे तेज धूप में जाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। एसी की हवा शरीर को ठंडक देती है लेकिन जरूरी नहीं है कि इसका असर हमारे शरीर पर हमेशा सकारात्मक रहे। दरअसल, अप्रैल के महीने में जमशेदपुर में महज 72 घंटों के अंदर-अंदर लगभग 29 मरीज ब्रेन स्ट्रोक के आए थे। ये सभी मरीज ऐसे थे, जो एसी में रहने के बाद तुरंत धूप में निकल जाते थे।

क्यों बढ़ रहा है ब्रेन हैमरेज का खतरा?

जब व्यक्ति लंबे समय तक AC में रहता है तो उसका शरीर ठंडे तापमान के अनुकूल हो जाता है। ऐसे में अगर वह अचानक बाहर चिलचिलाती धूप में निकल जाता है, तो शरीर को तापमान के इस बदलाव में तालमेल बिठाने में समय लगता है। इस दौरान ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ या घट जाता है, जिससे ब्रेन हैमरेज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

---विज्ञापन---

इस उम्र के लोगों को अधिक रिस्क?

गर्मी बढ़ने से ब्रेन हैमरेज वाली घटना में जो मरीज थे, वे अधिकतर 50 वर्ष से अधिक आयु वाले थे। इससे यह जाहिर है कि ज्यादा उम्र के लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। मेडिकल रिपोर्ट्स की मानें तो ये मरीज शुगर, डायबिटीज और बीपी से भी पीड़ित थे। इन लोगों के साथ ऐसा एसी से धूप में निकलने के 15 मिनट बाद हुआ था।

ये भी पढ़ें Antibiotics Side Effects: भारत में एंटीबायोटिक दवाएं क्यों बन रही चिंता का नया कारण, एक्सपर्ट ने बताया साइलेंट किलर!

---विज्ञापन---

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर बलराम झा, जो मामले की निगरानी कर रहे हैं, बताते हैं कि तेज और प्रचंड धूप में एसी से तुरंत धूप में निकलना जानलेवा हो सकता है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि लोग न तो सीधा धूप से एसी में बैठे और न ही एसी से निकलकर धूप में जाएं।

ब्रेन हैमरेज क्या है?

यह ऐसी स्थिति होती है, जब ब्रेन में खून का प्रवाह यानी फ्लो रुक जाता है। ऐसे में धमनियां फट सकती हैं या लीक हो सकती हैं। ब्रेन हैमरेज बीपी हाई होने के कारण भी हो सकता है। अक्सर धूप में जाने के बाद कुछ लोगों को ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है।

---विज्ञापन---

ब्रेन हैमरेज के कुछ लक्षण

  • बॉडी के एक हिस्से में सुन्नपन होना जैसे कि चेहरे, हाथ और टांग में।
  • बोलने और समझने में मुश्किल होना।
  • तेज सिरदर्द होना।
  • उल्टी आना।
  • जी मिचलाना और शरीर के किसी हिस्से में जकड़न होना।

बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

  • कभी भी AC के बाद धूप में न जाएं, पहले एक सामान्य तापमान में बैठें।
  • धूप में निकलने से पहले शरीर और सिर को ढकें।
  • पानी पिएं ताकि हाइड्रेशन की कमी न हो।
  • हल्के कपड़े पहनें।

ये भी पढ़ें- World Hypertension Day 2025: बीपी का सही मेजरमेंट होना क्यों जरूरी? क्या कहते हैं डॉक्टर

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: May 16, 2025 10:52 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola