Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा इन दिनों जहरीली हो चुकी है. बढ़ते प्रदूषण ने सिर्फ सांस और फेफड़ों की बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है बल्कि इसका सीधा असर हमारी त्वचा यानी स्किन पर भी पड़ रहा है. पॉल्यूशन वाली हवा में मौजूद धूल, धुआं और जहरीले कण (PM2.5) हमारी स्किन की ऊपरी परत पर चिपक जाते हैं और उसको नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे चेहरा डल, रूखा और बेजान दिखने लगता है.
क्या कहते हैं डर्मेटोलॉजिस्ट?
एशियन हॉस्पिटल के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. अमित बांगिया बताते हैं कि प्रदूषित हवा में कार्बन, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और हानिकारक गैसें मौजूद होती हैं, जो त्वचा की प्राकृतिक नमी को खत्म कर देती हैं. इससे हमारी स्किन की बाहरी परत कमजोर हो जाती है और स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं. इसके परिणामस्वरूप चेहरे पर एक्ने (Acne), ब्लैकहेड्स और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं.
ये भी पढ़ें-पेट के कैंसर की स्टेज 4 में कैसे लक्षण नजर आते हैं? यहां जानिए Stomach Cancer का इलाज कैसे होता है
प्रदूषण कैसे करता है स्किन को डैमेज?
डर्मेटोलॉजिस्ट्स का कहना है कि जब स्किन लगातार प्रदूषण के संपर्क में रहती है, तो उसमें फ्री रेडिकल्स बन जाते हैं जो कोलेजन प्रोडक्शन को नुकसान पहुंचाते हैं. यही कारण है कि स्किन समय से पहले बूढ़ी भी दिखने लगती है.
डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, ‘प्रदूषण से निकलने वाले छोटे कण इतने छोटे होते हैं कि वे स्किन पोर्स में गहराई तक जाते हैं. ये कण ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाते हैं, जिससे स्किन डल और बेजान दिखने लगती है. ऐसे में लगातार इस वातावरण में रहने से स्किन की एजिंग तेज होने लगती है और पिगमेंटेशन के धब्बे गहरे हो जाते हैं.’
एलर्जी और इन्फेक्शन के मामले बढ़े
एक्सपर्ट बताते हैं कि प्रदूषण के कारण सिर्फ फेस की रंगत ही नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ी एलर्जिक रिएक्शन और डर्माटाइटिस के केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं. जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उनके लिए यह समय और भी चुनौतीपूर्ण होता है. प्रदूषित हवा से खुजली, जलन और स्किन में लाल चकत्ते जैसी समस्याएं होने लगती हैं.
कैसे करें स्किन की सुरक्षा?
- डॉक्टर सलाह देते हैं कि स्मॉग वाले सीजन में स्किन की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. इन टिप्स को फॉलो करें:
- आपको घर लौटने के बाद चेहरे को किसी माइल्ड क्लेंजर से दो बार धोना चाहिए, ताकि धूल और टॉक्सिन्स पूरी तरह फेस से निकल जाएं.
- आपको नाइट सीरम और मॉइस्चराइजर भी रोजाना लगाना चाहिए. ध्यान रहे कि Face Serum किसी स्किन एक्सपर्ट की सलाह से लिया गया हो.
- साथ ही, बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें, क्योंकि UV Rays और प्रदूषण दोनों मिलकर त्वचा को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं.
Skin Cancer का भी बढ़ता है रिस्क!
हालांकि, एक्सपर्ट इस पर कहते हैं कि सिर्फ प्रदूषण से ही स्किन कैंसर हो ऐसा संभव नहीं है लेकिन प्रदूषण में स्किन को डैमेज होने देना और केयर न करने से इसका खतरा बढ़ सकता है. हवा में मौजूद PM 2.5, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO₂), सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) और ओजोन (O₃) जैसे तत्व होते हैं, जो स्किन सेल्स को कमजोर कर देती है और DNA को नुकसान पहुंचाते हैं. इस स्थिति में आगे चलकर स्किन कैंसर का रिस्क बढ़ा रहता है.
ये भी पढ़ें-Blood Cancer की पहली स्टेज में कैसे लक्षण दिखते हैं? यहां जानिए कैसे पता चलेगा कि ब्लड कैंसर है
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
5 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
6 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
7 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
10 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines