हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बढ़ते प्रदूषण से गले में हो रही है दिक्कत? नहीं ली जा रही सांस, ये देसी पत्ता परेशानी करेगा कम, आज ही आजमाएं

Throat Infection Remedy: प्रदूषण की वजह से गले में खराश हो रही है तो आपको दवा खाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसका इलाज बाबा रामदेव के बताए गए नुस्खे से घर पर ही किया जा सकता है.

विज्ञापन
गले की खराश को दूर करने का पान के पत्तों का नुस्खा- Image Credit- Freepik

Baba Ramdev Throat Infection Remedy: दिल्ली की हवा इतनी खराब हो गई है कि अब गले में खराश, जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी है. ये जहरीली हवा सीधे हमारे फेफड़ों पर असर डाल रही है. इसकी वजह से ज्यादातर लोग कई तरह की बीमारियों का सामना कर रहे हैं. ऐसे में हर बीमारी को ठीक करने के लिए दवा खाना जरूरी नहीं है. आप कुछ परेशानियों को आयुर्वेद के अनुसार भी ठीक कर सकते हैं, खासतौर पर गले की खराश होने का. क्योंकि बाबा रामदेव देव गले की समस्या को ठीक करने के लिए कई पत्तों के नुस्खे बताते आए हैं, जिसमें पान का पत्ता भी शामिल है. इसका इस्तेमाल सिर्फ पूजा-पाठ या खाने के लिए नहीं होता, बल्कि हेल्थ को सुधारने के लिए भी किया जा सकता है.

गले की खराश दूर करने के देसी नुस्खे | Cough Cold Throat Infection Home Remedies

गले की खराश को दूर करने के लिए पान का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह बहुत ही असरदार और सुरक्षित घरेलू उपचार है. बस आपको इसका सही तरह से पान का काढ़ा बनाना आना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- मल बाहर नहीं निकल रहा है तो क्या करें? Baba Ramdev ने बताया कब्ज को जड़ से खत्म करने का अचूक उपाय

विज्ञापन

पहला नुस्खा

  • पान के पत्ते- 2
  • काली मिर्च- 2
  • तुलसी के पत्ते- 3

विधि

  • पान के पत्तों को धोकर साफ कर लें.
  • एक बाउल में पानी, पान के पत्ते, काली मिर्च और तुलसी के पत्ते डालकर 5 मिनट तक उबालें.
  • एक कटोरी में छानकर गर्म-गर्म पिएं. यकीनन कुछ ही दिनों में फायदा होगा.

दूसरा नुस्खा

  • पान का पत्ता- 1
  • गुलकंद- 1 चम्मच
  • काली मिर्च- 1
  • हरी इलायची- 2
  • सौंफ- थोड़ी सी

विधि

  • सबसे पहले पान के पत्ते को साफ करें.
  • फिर एक चम्मच गुलकंद डालकर सौंफ डालें.
  • अब इसमें हरी इलायची, काली मिर्च और बाकी सामान भी डाल दें.
  • फिर इसका सेवन करें और गले की खराश को दूर करें.

गला खराब होने के संकेत

  • बुखार आना
  • सिर में दर्द होना
  • आवाज बदलना
  • खांसी के साथ कफ आना
  • नाक बंद होना
  • कान में दर्द होना
  • सांस लेने में दिक्कत होना

डॉक्टर के पास कब जाएं?

गले की समस्या प्रदूषण में आम है, लेकिन 6 दिन तक गले को आराम नहीं मिल रहा है तो ऐसे में डॉक्टर के पास जाना जरूरी हो जाता है.

इसे भी पढ़ें- क्या आप भी मूली के पराठों के साथ दही का करते हैं सेवन? एक्सपर्ट ने कहा बन सकता है आपके लिए जहर

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola