Delhi Pollution से क्या सच में बढ़ रहा वजन! जानें क्या कहती है रिसर्च?

Delhi Pollution: दिवाली के बाद से ही दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण की मात्रा बढ़ गई है। हवा की खराब गुणवत्ता से आप कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं, पर क्या इससे मोटापा भी बढ़ रहा है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय।

Delhi Pollution

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता दिन पर दिन खराब होती जा रही है। दिवाली के बाद से ही प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि लोग खुलकर सांस भी नहीं ले पा रहे हैं। हालांकि, दिल्ली के अलावा देश के कई अन्य राज्यों में भी प्रदूषण काफी बढ़ा हुआ है, लेकिन दिल्ली का AQI चौंकाने वाला है और इंसानों के लिए गंभीर है। आज सुबह यानी 5 नवंबर को भी दिल्ली का AQI लेवल कुछ इलाकों में 400 पार था। मौसम की बात करें तो आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली और आस-पास के इलाकों में 15 नवंबर से तेज सर्दियों की शुरुआत हो सकती है। प्रदूषण से आंखों, नाक और गले के इंफेक्शन हो रहे हैं, सांस लेना मुश्किल हो रहा है, मगर एक नई रिपोर्ट की मानें तो खराब AQI मोटापे का भी कारण बन रहा है। क्या सच में ऐसा है? आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पॉल्यूशन से बढ़ सकता है वजन!

प्रदूषण से वजन बढ़ने को लेकर एक रिपोर्ट इंडिया टूडे पर पब्लिश की गई थी, जिसमें बताया गया है कि पार्टिकुलेट मैटर, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड के लंबे समय तक संपर्क में रहने से सिस्टमिक सूजन और मेटाबॉलिज्म सिंड्रोम हो सकता है। यह एक प्रकार की ऐसी समस्या है जिसमें आपका मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है। ब्लड में घुलने वाले छोटे कण हमारे रक्त को प्रभावित करते हैं और मोटापा बढ़ाने में मदद करते हैं।

कैसे बढ़ता है मोटापा?

मोटापा एक शारीरिक बदलाव है जिसमें शरीर के ऊपर अतिरिक्त फैट जमने लगता है, इसे सरल भाषा में मोटापा कहते हैं। अधिक कैलोरी के सेवन से भी वजन बढ़ता है। इससे डायबिटीज, हृदय रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है।

विज्ञापन

मोटापा और प्रदूषण का संबंध

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 में स्पेनिश बच्चों पर एक रिसर्च की गई थी, जिसमें पाया गया कि वायु प्रदूषण से उन बच्चों में मोटापा बढ़ रहा है। डॉ. विकास मौर्य, वरिष्ठ निदेशक, पल्मोनोलॉजी और स्लीप डिसऑर्डर विभाग, फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग, नई दिल्ली ने इंडिया टूडे से बातचीत में बताया कि बच्चे अक्सर इस खराब हवा के संपर्क में ज्यादा रहते हैं, जिस कारण मोटापा बढ़ना लाजमी है। साथ ही डॉक्टर इसे भविष्य के लिए एक गंभीर समस्या भी मान रहे हैं।

विज्ञापन

अन्य रिसर्च क्या कहती है?

कुछ और अध्ययनों से पता चला है कि वायु प्रदूषण गंभीर रूप से शरीर के वजन को प्रभावित कर सकता है, जिससे हाई बीपी, हृदय रोग और फेफड़ों की बीमारी जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

कैसे बचें?

प्रदूषण के संपर्क में आने से बचें।
घर में रहें , यदि घर में बाहर जाए तो मास्क का प्रयोग करें।
स्वस्थ आहार खाएं।
घर में एयर प्यूरिफायर लगवाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ